Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर

Anant Singh Case: एक कार्यक्रम में नाच-गाने और हथियार प्रदर्शन पर FIR दर्ज होने पर अनंत सिंह ने इसे प्रशासन की ज्यादती बताया और कहा कि ताली बजाना या कार्यक्रम में शामिल होना गुनाह है तो यह गलत है।

Anant Singh Interview On Gopalganj FIR: बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। गोपालगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नाच-गाने और हथियारों के प्रदर्शन को लेकर अनंत सिंह समेत 9 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने पुलिसिया कार्रवाई पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वह केवल एक सामाजिक निमंत्रण पर गए थे और वहां मनोरंजन के लिए नाच-गाना हो रहा था। हथियारों के प्रदर्शन पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके साथ केवल व्यक्तिगत सुरक्षा गार्ड थे और उन्होंने खुद कोई गलत काम नहीं किया।

अनंत सिंह ने इसे प्रशासन की ज्यादती बताया और कहा कि अगर ताली बजाना या कार्यक्रम में शामिल होना गुनाह है, तो यह गलत है। वीडियो में उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चा पर भी सकारात्मक रुख दिखाया और इसे तेजस्वी यादव के परिवारवाद से अलग बताया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com