- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kuldeep Yadav And Harshit Rana Replaced Jasprit Bumrah And Axar Patel In The Playing Xi For The Ind Vs Nz Second T20i
IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में हुआ बदलाव, जसप्रीत बुमराह-अक्षर पटेल हुए बाहर, इन दो प्लेयर्स को मिली जगह
- Written By: संजय बिष्ट
IND vs NZ: रायपुर में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है। जानिए इन दोनों की जगह किसने अंतिम 11 में जगह बनाई है।

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Jasprit Bumrah and Axar Patel are out of the playing XI, IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रायुपर में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रायुपर में टॉस जीता। टॉस जीतने के बाद उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और चोटिल अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है।
किन दो खिलाड़ियों को मिली जगह?
टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि “हम पहले बॉलिंग करेंगे। वहाँ पहले से ही थोड़ी ओस है, हमने हाल के दिनों में चेज़ नहीं किया है, इसलिए हम चेज़ करना चाहते हैं। यह अच्छा लग रहा है। हम हर गेम खेलते हैं, हम हर पहलू में सुधार करने की कोशिश करते हैं, हम हर डिपार्टमेंट में वही चीजें करने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम में दो बदलाव हैं – अक्षर को कल रात चोट लगी थी, बुमराह रेस्ट कर रहे हैं, हर्षित और कुलदीप टीम में आए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL के इन 3 कप्तानों पर गाज गिरनी तय, छिन जाएगी कप्तानी; कहीं ये आपके फेवरेट प्लेयर तो नहीं, देखें लिस्ट
अक्षर पटेल ने जानकर छोड़ डाला कैच? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ फिक्सिंग के लग रहे आरोप- VIDEO
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
‘उसे थोड़ा वक्त दो…’, IPL 2026 के बीच MI के कोच का जसप्रीत बुमराह पर बड़ा बयान, चर्चा का कारण खराब प्रदर्शन
🚨 TOSS UPDATE: #SuryakumarYadav won the toss & India will field first in Raipur! Here’s a look at the Playing XIs 📝 💙 IND: Harshit & Kuldeep replace Bumrah & Axar
🖤 NZ: Seifert, Foulkes & Henry come in#INDvNZ, 2nd T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/Be1n2FWbLQ pic.twitter.com/gB9ce8I9le — Star Sports (@StarSportsIndia) January 23, 2026
न्यूजीलैंड की टीम में हुए 3 बदलाव
रायपुर में हो रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम में तीन अहम बदलाव किए गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि “हम भी पहले बॉलिंग ही करते। जब भी आप किसी अच्छी टीम के खिलाफ उनके हालात में खेलते हैं, तो कुछ सीखते हैं। हमारी टीम में तीन बदलाव हैं। रॉबिन्सन की जगह सीफर्ट आए हैं, क्लार्क बाहर हैं और उनकी जगह फाउल्क्स आए हैं, मैट हेनरी भी टीम में हैं।”
ये भी पढ़ें: बाबर आजम ने T20 में बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा अनचाहा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फ़ाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
Kuldeep yadav and harshit rana replaced jasprit bumrah and axar patel in the playing xi for the ind vs nz second t20i
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














