न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का नया हथियार! हर्षित राणा के जाल में फंसा यह कीवी धुरंधर, लगातार तीसरी बार हुआ ढेर

Harshit Rana: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हर्षित राणा ने शानदार शुरुआत की और दूसरे ओवर में ही दूसरा विकेट लिया। इस सीरीज में वह एक ही कीवी सलामी बल्लेबाज को तीन बार आउट कर चुके हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का नया हथियार! हर्षित राणा के जाल में फंसा यह कीवी धुरंधर, लगातार तीसरी बार हुआ ढेर
हर्षित राणा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जा रहा है। इस निर्णायक मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नई गेंद के साथ भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और शुरुआती ओवरों में ही न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को दबाव में डाल दिया, हांलाकि बाद में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 45.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बना लिए हैं।

शुरुआती ओवरों में भारत का कहर

भारतीय पारी की शुरुआत हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने की और दोनों ने मिलकर कीवी बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। न्यूजीलैंड की टीम महज 5 रन के स्कोर पर अपने दो अहम विकेट गंवा बैठी। शुरुआती झटकों से साफ हो गया कि भारतीय गेंदबाज पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरे हैं और विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाने की रणनीति अपनाई गई है।

डेवोन कॉनवे के लिए मुश्किल बने हर्षित राणा

हर्षित राणा एक बार फिर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के लिए परेशानी का सबब बने। इस सीरीज में हर्षित ने तीनों मुकाबलों में कॉनवे को आउट किया है, जिससे यह मुकाबला अब एकतरफा नजर आने लगा है। इंदौर वनडे में भी कॉनवे हर्षित की स्विंग गेंदों को पढ़ने में नाकाम रहे और सिर्फ 5 रन बनाकर स्लिप में रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। हर्षित की सटीक लाइन-लेंथ और मूवमेंट के आगे कॉनवे पूरी तरह असहज दिखे।

कॉनवे का सीरीज में फीका प्रदर्शन

पूरी सीरीज की बात की जाए तो डेवोन कॉनवे अपनी बल्लेबाजी से कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। तीन मैचों में उन्होंने 25.66 की औसत से कुल 77 रन बनाए। पहले वनडे में उनके बल्ले से अर्धशतक जरूर निकला, लेकिन दूसरे और तीसरे मुकाबले में वह रन बनाने में असफल रहे। निर्णायक मैच में जल्दी आउट होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

भारतीय टीम में एक बदलाव

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया। कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया। भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com