-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Know The Mood Of The Pitch Of The High Voltage Final Of The Icc World Cup What Do The Head To Head Statistics Of Australia And New Zealand Say
ICC वर्ल्ड कप के हाई वोल्टेज फाइनल की पिच का मिजाज़ जानिए, क्या कहते हैं Austalia और New Zealand के हेड टू हेड आंकड़े?
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
ICC T20 World Cup, 2021 का फाइनल मुकाबला कल, यानी रविवार, 14 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की महाभिड़ंत न्यूज़ीलैंड से होगी। गौरतलब है कि केन विलियमसन ,(Ken Williamson) की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम ने SUPER-12 स्टेज में ग्रुप 2 में खेले 5 मैचों में 4 जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई जिसके बाद सेमीफाइनल में धारदार इंग्लैंड की टीम को बेहद रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची।
वहीं, वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को (Australia vs Pakistan T20 World Cup Semifinal 2021) 5 विकेट से हराया और फाइनल में जगह बनाई। T20 वर्ल्ड कप का इतिहास बताता है कि दोनों टीम पहली बार फाइनल में पहुंची हैं और अबकी बार नया बाज़ीगर के सिर पर चैंपियन बनने का ताज होगा।
कब, कहां और कितने बजे होगा फाइनल मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
सम्बंधित ख़बरें
ओमान तट के पास ‘GFS गैलेक्सी’ जहाज पर हमला, 10 भारतीय बचाए गए, 1 अब भी लापता; भारत ने जताई कड़ी चिंता
US Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका की नई जंग! क्या इस बार सुपरपावर का साथ दे रहे हैं अरब मुल्क?
ईरान का विध्वंसक पलटवार! कतर-UAE और बहरीन पर दागीं मिसाइलें; खाड़ी देशों में भारी तबाही
अमेरिका ने ईरान से मांगी Strait Of Hormuz से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी, ओमान में अहम बातचीत
शेख जायद स्टेडियम, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
शाम 7:30 बजे
लाइव टेलीकास्ट: Star Sports Network, Hotstar App
पिच का मिजाज़ जानिए
शेख जायद स्टेडियम, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बढ़िया मानी जाती है। गौरतलब है कि IPL 2021 में भी इस मैदान में बल्लेबाजों के बल्ले से रनों की खूब बारिश हुई थी। इससे अनुमान ये है कि फाइनल के महामुकाबले में भी बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि,
शेख जायद स्टेडियम, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 74 T20I मैच खेले गए हैं।
इतिहास गवाह है कि इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 जीते।
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 38 मैच जीते हैं।
AUS vs NZ हेड-टू-हेड
T20 International Cricket का इतिहास इस बात की तस्दीक करता है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच (Australia vs New Zealand T20 Matches) अब तक कुल 14 मैच हुए हैं, जिसमें 9 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज़ की। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने 5 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। आंकड़े बताते हैं कि T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है।
आपको इस बात की जानकारी तो होगी ही कि ICC ODI WORLD CUP, में न्यूजीलैंड टीम को खराब किस्मत के कारण फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। और, ICC T20 WORLD CUP, 2021 में न्यूजीलैंड के धाकड़ कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज केन विलियमसन (Ken Williamson) के नेतृत्व में पहली बार न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंची है।
दोनों देशों की संभावित प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
डेविड वार्नर, एरोन फिंच (Captain), मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (Wicket-keeper), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
न्यूजीलैंड (New Zealand)
मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (Captain), डेवोन कॉनवे (Devon Conway), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।
Know the mood of the pitch of the high voltage final of the icc world cup what do the head to head statistics of australia and new zealand say
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी की लगाई क्लास, बोलीं- ‘जब तक आप नहीं जाओगे, मैं नहीं बैठूंगी’
Jul 13, 2026 | 11:27 AMकोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद में एंट्री बंद, नमाज पर रोक… जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह?
Jul 13, 2026 | 11:23 AMYRKKH Spoiler: खतरे में है अभिरा की जान! क्या अरमान कर पाएगा असली दुश्मन का चेहरा बेनकाब
Jul 13, 2026 | 11:21 AMदतिया उपचुनाव: आज भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशी भरेंगे पर्चा
Jul 13, 2026 | 11:18 AMछत्रपति संभाजीनगर: सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी की चपेट में आए दुकानदार, मौके पर दर्दनाक मौत
Jul 13, 2026 | 11:15 AMपुणे में भीषण सड़क हादसा: जेजुरी के पास अनियंत्रित ट्रक ने वारकरियों को कुचला, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत
Jul 13, 2026 | 11:05 AMचहल और ईशांत की नई पारी, क्रिकेट के बाद अब बिजनेस की पिच पर दोनों खिलाड़ी, बोले- हमारा प्रोडक्ट बनेगा नंबर 1
Jul 13, 2026 | 11:04 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














