- Hindi News »
- Sports »
- Kabaddi Player Murdered In Ludhiana Lawrence Gang Claims Responsibility
खेल में ‘खलनायक’ की एंट्री… लुधियाना में कबड्डी प्लेयर की हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
Punjab News: लुधियाना में कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई के नाम सामने आ रहे हैं।
- Written By: संजय बिष्ट

लुधियाना में लॉरेंस गैंग ने कब्ड्डी प्लेयर की हत्या की (फोटो- सोशल मीडिया)
Kabaddi player Gurvinder Singh Shot Dead: पंजाब में खेल की दुनिया पर फिर अपराध का साया मंडरा गया है। लुधियाना जिले के समराला ब्लॉक में एक बार फिर कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक खिलाड़ी की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, इस सनसनीखेज हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग से जुड़े अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खुद इस वारदात को कबूल किया। पोस्ट में हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई का नाम लिया गया है। अनमोल ने लिखा कि हत्या उनके साथियों करण मादपुर और तेज चक ने की है। इस पोस्ट के साथ ही पंजाब पुलिस एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ गई है।
सोशल मीडिया पर खुली धमकी
अनमोल बिश्नोई के पोस्ट में न सिर्फ हत्या की जिम्मेदारी ली गई, बल्कि साफ चेतावनी भी दी गई। पोस्ट में लिखा गया कि “आज जो कबड्डी खिलाड़ी का मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) लेते हैं। जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उसका भी यही हाल होगा।” यह धमकी साफ बताती है कि गैंग अब भी पंजाब में अपने नेटवर्क के दम पर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस खुद की ही दुश्मन, अब पंजाब में कर दी बहुत बड़ी गलती…खो देगी अपना वोट बैंक!
पंजाब में मची हलचल…फिर साथ हुए अकाली दल और बीजेपी, कांग्रेस और AAP ने कही बड़ी बात
मोहाली में दहशत: दर्जन भर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; CM मान और संसद पर भी हमले का खौफनाक जिक्र
मैकेनिक की आड़ में गैंगस्टर! रोहित शेट्टी केस में बड़ा खुलासा, 4 साल से बिश्नोई गैंग को सप्लाई करता था हथियार
खेल के साथ जुड़ गया क्राइम का चेहरा
पंजाब में कबड्डी हमेशा एक लोकप्रिय खेल रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह खेल अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क से गहराई तक जुड़ गया है। कई खिलाड़ियों की हत्या या हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, कबड्डी लीग्स और टूरनामेंट्स में पैसा, सट्टा और ड्रग्स नेटवर्क की एंट्री ने खेल की साख पर बुरा असर डाला है।
क्यों निशाने पर कबड्डी खिलाड़ी?
पंजाब में यह पहली बार नहीं जब किसी कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या की गई हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। अक्टूबर 2025 में भी लुधियाना में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल की हत्या हुई थी। अब गुरविंदर सिंह की हत्या ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कबड्डी जैसे खेल में अपराध की घुसपैठ कब रुकेगी।
ये भी पढ़ें: आज PM मोदी करेंगे महिला खिलाड़ियों को सम्मानित, दीप्ति शर्मा ने बताया PM मोदी को टीम देगी खास तोहफा
पंजाब में कब-कब कबड्डी खिलाड़ियों की हत्याएं
- 31 अक्टूबर 2025: लुधियाना में कबड्डी प्लेयर तेजपाल की हत्या।
- 6 जून 2025: पंचकूला में राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनू नोलटा की हत्या, अनमोल बिश्नोई का नाम आया।
- 2016: कबड्डी प्लेयर अजमेर सिंह का फर्जी एनकाउंटर।
- 23 सितंबर 2023: कपूरथला में हरदीप सिंह की तलवार से हत्या।
- 14 मार्च 2022: जालंधर में संदीप नांदल अंबिया की गोली मारकर हत्या।
- अप्रैल 2022: पटियाला में धर्मेंद्र सिंह की हत्या।
- मई 2020: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंदरजीत सिंह पड्डा की कपूरथला में हत्या।
- अगस्त 2020: बटाला में गुरमेज की गोली मारकर हत्या।
- नवंबर 2025: तरनतारण में सुखविंदर सिंह उर्फ नोनी की गोली मारकर हत्या।
Kabaddi player murdered in ludhiana lawrence gang claims responsibility
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
किराना हिल्स पर हमला और पाकिस्तान मांगने लगा था रहम की भीख, भारतीय वायुसेना ने प्रचंड प्रहार का खोला राज
Feb 11, 2026 | 09:18 PMBJP नेता ने कांग्रेस नेता के घर जाकर गले लगाई मौत, MP से आया सनसनीखेज मामला; कारण जानकर उड़ जाएंगे होश
Feb 11, 2026 | 09:17 PMछगन भुजबल के जनसंपर्क कार्यालय में समीक्षा बैठक संपन्न, जनसमस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश
Feb 11, 2026 | 09:15 PM‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PMवर्ल्ड कप के बीच टीम को लगा तगड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, हो गया रिप्लेसमेंट का ऐलान
Feb 11, 2026 | 09:12 PMशिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PMअमरावती के विकास को रफ्तार देने महापौर की समीक्षा बैठक, ई-बस सेवा और स्वच्छता योजनाओं को गति देने की तैयारी
Feb 11, 2026 | 09:07 PMवीडियो गैलरी

‘न माला पकड़ने का होश, न पैरों पर खड़े होने की ताकत’, बिहार में नशे की हालत में युवक का कराया ‘पकड़ौआ विवाह’
Feb 11, 2026 | 09:01 PM
संसद में स्वाति मालीवाल का तीखा हमला: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और विज्ञापन पर फिजूलखर्ची को घेरा
Feb 11, 2026 | 02:11 PM
सोनभद्र के शॉपिंग मॉल में ‘रणचंडी’ बनी पत्नी: पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा, फिर जो हुआ…
Feb 11, 2026 | 02:06 PM
छतरपुर में ‘लाल बत्ती’ का उतरा भूत: डीटीओ साहब की प्राइवेट कार पर चला हंटर, 500 का चालान और भारी बेइज्जती
Feb 11, 2026 | 02:00 PM
बजट का हलवा यहां बंटा या अमेरिका में…अखिलेश यादव ने ट्रेड डील पर सरकार को संसद में घेरा- VIDEO
Feb 10, 2026 | 10:10 PM
पल्लवी पटेल का रौद्र रूप, पुलिस से भिड़ीं सिराथू विधायक, सड़क पर लेटकर जताया विरोध; लखनऊ में भारी तनाव- VIDEO
Feb 10, 2026 | 10:01 PM














