- Hindi News »
- India »
- Kirana Hills Was Attacked And Pakistan Was Begging For Mercy The Indian Air Force Revealed The Secret Of The Massive Attack
किराना हिल्स पर हमला और पाकिस्तान मांगने लगा था रहम की भीख, भारतीय वायुसेना ने प्रचंड प्रहार का खोला राज
Indian Air Force on Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर में पाक के किराना हिल्स जोरदार हमला हुआ था। इसमें बड़े पैमाने पर परमाणु घबराहट फैल गई थी। इस हमले के बारे में पाकिस्तान अब तक अंदाजा ही लगा रहा।
- Written By: रंजन कुमार

पाकिस्तान में हमला करते भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई
Who attacked Kirana Hills in Pakistan : भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के करीब 9 महीने बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पाकिस्तान के भीतर की गई कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया है। पिछले साल मई में पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में शुरू हुए इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान के सैन्य और आतंकी बुनियादी ढांचे को हिलाकर रख दिया था। महज चार दिनों की इस सैन्य कार्रवाई ने पाकिस्तान को इस कदर बेबस कर दिया था कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गुहार लगाने को मजबूर हो गया था।
इस पूरे ऑपरेशन का सबसे चर्चा का विषय किराना हिल्स पर हुआ हमला रहा है। माना जाता है कि इसी पहाड़ी की सुरंगों में पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियारों का जखीरा छिपा रखा है। जब भारतीय प्रहार से इस सुरंग का मुहाना तबाह हुआ तो वहां से कई दिनों तक धुंआ निकलता रहा। स्थिति इतनी गंभीर थी कि अमेरिका को परमाणु विकिरण (रेडिएशन) की जांच के लिए अपना विशेष विमान भेजना पड़ा था।
आतंकी ढांचों और सैन्य ठिकानों को किया था नष्ट
हाल में वाइस एयर चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सच है कि हमने पाकिस्तान के कई आतंकी ढांचों और सैन्य ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया। वैसे, किराना हिल्स पर हुए रहस्यमयी धमाके और उसमें इस्तेमाल किए गए हथियार पर उन्होंने कूटनीतिक खामोशी बनाए रखी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वहां के वीडियो खुद पाकिस्तान के लोगों ने ही साझा किए हैं। मगर, वह हमला कैसे हुआ या उसमें किनकी भूमिका थी, उस पर भारतीय वायुसेना कुछ नहीं कहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
Balochistan Attack: पाक सेना को बड़ा जख्म! बलूचिस्तान में हमलों से दहला पाकिस्तान, 14 सैनिकों ने गंवाई जान
Explainer: फतह-4 तक पहुंचा पाकिस्तान, अब कितनी बढ़ गई मारक क्षमता? जानिए इसमें चीन का क्या है रोल?
#WATCH | Delhi | On being asked about the attacks on Pakistan’s Kirana Hills during Operation Sindoor, Vice Air Chief Air Marshal Nagesh Kapoor says, “We attacked terror infrastructure and several of their (Pakistan’s) military installations. This is absolutely true. If you see… pic.twitter.com/kZ7FJmmOlj — ANI (@ANI) February 11, 2026
यह भी पढ़ें : 77 फाइटर जेट तबाह करेंगे 23 टारगेट, फिर थर-थर कांपेगा पाकिस्तान; पोखरण बॉर्डर पर दिखेगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का खौफ
राफेल: ऑपरेशन सिंदूर का असली नायक
एयर मार्शल ने राफेल फाइटर जेट्स की जमकर तारीफ की। अधिकारी ने उन्हें इस पूरे संघर्ष का असली हीरो बताया। उन्होंने बताया कि राफेल की मारक क्षमता और सटीकता ने दुश्मन के खेमे में दहशत पैदा कर दी थी। सैन्य चुनौतियों को देखते हुए अब वायुसेना अपने कॉम्बैट फ्लीट को और अधिक आधुनिक बनाने पर जोर दे रही है।
114 नए विमानों के साथ मेक इन इंडिया की उड़ान
चीन और पाकिस्तान की दोहरी चुनौती को देखते हुए भारतीय वायुसेना को 42 स्क्वाड्रन की आवश्यकता है। वर्तमान में यह संख्या घटकर केवल 29 रह गई है। इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार 114 नए मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी में है। रक्षा खरीद परिषद (DAC) से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। योजना के अनुसार कुछ विमान सीधे विदेशी कंपनियों से खरीदे जाएंगे। शेष विमानों का निर्माण मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही किया जाएगा। यह सौदा भारत के रक्षा इतिहास के सबसे बड़े समझौतों में से एक होने वाला है।
Kirana hills was attacked and pakistan was begging for mercy the indian air force revealed the secret of the massive attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
May 18, 2026 | 06:14 AMNagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
May 18, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














