- Hindi News »
- Sports »
- Jhulan Goswami Birthday Started Her Career As Ball Girl The Only Fast Bowler In The World To Take The Highest Wicket In Odi
झूलन गोस्वामी: ‘बॉल गर्ल’ के रूप में शुरू किया था अपना करियर, ODI में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालीं दुनिया की इकलौती तेज़ गेंदबाज
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami Birthday) का आज यानी 25 नवंबर जन्मदिन दिन है। इस साल वह अपना 39वां जन्मदिन मन रही है। झूलन ने क्रिकेट (Indian Cricket) में अपने करियर की शुरुआत ‘बॉल गर्ल’ (Ball Girl) के रूप में की थी। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी एक बॉल बॉय के रूप में ही क्रिकेट शुरू किया था। झूलन को ‘चकदहा एक्सप्रेस’ के नाम भी जाना जाता है। झूलन गोस्वामी वनडे क्रिकेट में विश्व में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर हैं।
झूलन पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के चकदहा इलाके की रहने वाली हैं। झूलन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, साल 1997 के महिला विश्व कप के भारतीय टीम में उन्हें शामिल किया गया था। उस समय उन्हें वर्ल्ड कप के बारे में ज़्यादा जानकारी भी नहीं थी। लेकिन, उस समय पश्चिम बंगाल सरकार ने लड़कियों के स्कूल में कुछ टिकट भेजे थे और झूलन खेलों से जुड़ी हुई थी, इसलिए उन्हें टिकट प्राप्त हुई।
उस समय उनके पिता झूलन के साथ गए थे, क्योंकि झूलन के लिए अपने गांव से कोलकाता तक अकेले यात्रा करना संभव नहीं था। ईडन गार्डन्स में झूलन का यह पहला मौका था और वह ‘क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ वेस्ट बंगाल’ के मुख्य द्वार के सामने खड़ी थी, जहां उन्हें इशारे में बताया गया कि वह एक बॉल गर्ल की रूप में वर्ल्ड कप में मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का ‘सरेंडर’, तीसरे T20 में मेजबानों ने बुरी तरह रौंदा, सीरीज पर भी जमाया कब्जा
तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
ICC Women’s T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा
झूलन पहले टेनिस बॉल से गेंदबाजी करती थीं, जिनकी बॉल पर बच्चे बड़े शॉट्स लगाते थे और उनका मज़ाक बनाते थे। जिसके बाद उन्होंने ठान लिया था कि वह सबसे तेज़ गेंदबाज बनेंगी। झूलन ने क्रिकेट की ट्रेनिंग एम।आर।एफ एकेडमी से ली है। महज़ 15 साल की उम्र में उनकी गेंदबाजी ने सेलेक्टर्स का ध्यान उनकी ओर खींचा। वहीं झूलन को पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम में इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी 2002 में वनडे सीरीज खेलने का मौका मिला था।
Records
झूलन गोस्वामी दुनिया में दूसरे नंबर की सबसे तेज गेंदबाज हैं।
महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी झूलन गोस्वामी ही हैं। जिन्होंने कुल 333 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 से ज्यादा ओवर करने वाली झूलन गोस्वामी दुनिया की इकलौती महिला गेंदबाज हैं।
Awards
साल 2010 में अर्जुन अवार्ड और 2012 में पद्मश्री से झूलन गोस्वामी सम्मानित हो चुकी हैं।
झूलन गोस्वामी को आईसीसी की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर अवार्ड से सम्मानित किया।
एम ए चिदंबरम ट्रॉफी के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेट खिलाड़ी का भी खिताब झूलन गोस्वामी को मिल चुका है।
Jhulan goswami birthday started her career as ball girl the only fast bowler in the world to take the highest wicket in odi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नशा मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर! ड्रग तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, कई अवैध ढांचे किए ध्वस्त, देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 06:18 PMLIC HFL में जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Apr 23, 2026 | 06:18 PMपाकिस्तान क्रिकेट में ड्रग्स का हड़कंप: T20 WC में नशा करके खेला प्लेयर? 6 महीने के लिए बैन की लटकी तलवार
Apr 23, 2026 | 06:17 PMमहाभारत का युद्ध कहाँ हुआ था? जानिए वो जगह जो आज भी करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है
Apr 23, 2026 | 06:13 PMपुणे MHADA का धमाका: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 295 फ्लैटों की बिक्री; 4 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Apr 23, 2026 | 06:09 PMअकोला में मानसून में निर्बाध बिजली के लिए महावितरण का ‘देखभाल अभियान’ तेज; 352 फीडरों पर काम पूरा
Apr 23, 2026 | 06:05 PMबंगाल चुनाव: पहले चरण में रणक्षेत्र बना पश्चिम बंगाल, उम्मीदवारों पर हमला और पथराव; मतदान के दौरान भारी हिंसा
Apr 23, 2026 | 06:01 PMवीडियो गैलरी

The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM














