Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई

Apoorva Makhija Reaction: अपूर्वा मखीजा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वह किसी कंटेस्टेंट से मुकाबला नहीं कर रही थीं और शिल्पा शिंदे की जमकर तारीफ की।
Apoorva Makhija Rebel Kid Lock Upp 2 Eviction Shilpa Shinde
अपूर्वा मखीजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Apoorva Makhija On Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 अपने फिनाले के करीब पहुंच चुका है और हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच शो की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा के एलिमिनेशन ने फैंस को बड़ा झटका दिया है। शो से बाहर आने के बाद अपूर्वा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी यात्रा और शो के अनुभवों पर खुलकर बात की। उनके बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद अपूर्वा मखीजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह शो में किसी से मुकाबला करने नहीं आई थीं। उनका कहना था कि वह खुद को हमेशा जेलर्स की टीम का हिस्सा मानती थीं और किसी भी कंटेस्टेंट से व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा नहीं कर रही थीं। शो छोड़ने से पहले अपूर्वा काफी भावुक भी नजर आईं।

शिल्पा शिंदे की जमकर की तारीफ

अपूर्वा मखीजा ने शो से बाहर आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा शिल्पा शिंदे को लेकर दिए गए बयान की वजह से बटोरी। उन्होंने कहा कि शो में आने से पहले उनके मन में शिल्पा को लेकर अलग धारणा थी, लेकिन साथ रहने के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। शिल्पा शिंदे सबसे ज्यादा त्याग करने वाली इंसान हैं और उन्हें उम्मीद है कि वही इस सीजन की ट्रॉफी जीतेंगी। उन्होंने शिल्पा को शो की सबसे मजबूत और लोकप्रिय कंटेस्टेंट भी बताया।

साथियों से मांगी माफी

शो छोड़ने से पहले अपूर्वा ने वरुण यादव और लैला से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी किसी बात से दोनों को ठेस पहुंची हो तो वह दिल से माफी चाहती हैं। अपूर्वा ने कहा कि शो के दौरान कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं, जहां भावनाएं हावी हो जाती हैं। अपूर्वा मखीजा सोशल मीडिया की सबसे चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था।

सोशल मीडिया पर बढ़ रही लोकप्रियता

अब लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद भी अपूर्वा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फैंस उनके वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग उनके खेल और ईमानदार रवैये की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ दर्शक उनके एलिमिनेशन को शो का सबसे बड़ा सरप्राइज मान रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि शो के बाद अपूर्वा अपने अगले प्रोजेक्ट में क्या नया लेकर आती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com