-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ipl 2024 Ravichandran Ashwin On Impact Player Rule
IPL में बड़े स्कोर बल्लेबाजों के कौशल के कारण, इंपेक्ट प्लेयर नियम के वजह से नहीं: रविचंद्रन अश्विन
- Written By: मृणाल पाठक
रविचंद्रन अश्विन आईपीएल के मौजूदा सत्र में बड़े स्कोर के लिए सिर्फ इंपेक्ट प्लेयर नियम को कारण नहीं मानते, बल्कि वह इसका श्रेय बल्लेबाजों के विकास को देते हैं।

रविचंद्रन अश्विन (सौजन्यः एक्स)
अहमदाबाद: रविचंद्रन अश्विन आईपीएल के मौजूदा सत्र में बड़े स्कोर के लिए सिर्फ इंपेक्ट प्लेयर नियम को कारण नहीं मानते और भारत के इस शीर्ष स्पिनर ने इसका श्रेय बल्लेबाजों के विकास को दिया। अश्विन ने साथ ही गेंदबाजों से अपील की कि वे खेल की मांग को पूरा करने के लिए अपने बल्लेबाजी कौशल पर भी काम करें।
मौजूदा सत्र में कुछ शानदार बल्लेबाजी रिकॉर्ड बने। लीग चरण में टीमों ने 41 बार 200 रन के आंकड़े को पार किया जबकि आठ मौकों पर 250 से अधिक रन बने। आईपीएल में रिकॉर्ड 287 रन का टीम स्कोर मौजूदा सत्र में ही बना। अश्विन ने बुधवार को यहां एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पर राजस्थान रॉयल्स की चार विकेट की जीत के बाद ‘जियो सिनेमा’ से कहा, ‘‘अगर इंपेक्ट प्लेयर नियम नहीं होता तो भी स्कोर इतने ही अधिक बनते।”
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे नजरिए से बल्लेबाजों में अब अधिक आत्मविश्वास है और हर जगह पिचों का मानकीकरण किया गया है।” अश्विन ने कहा, ‘‘भविष्य में सभी गेंदबाजों को हिटर बनना होगा क्योंकि हम जानते हैं कि चाहे हम कितनी भी अच्छी गेंदबाजी करें, हमें बल्लेबाजी भी करनी होगी। खेल उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस नियम की आलोचना करते हुए कहा है कि इससे देश में हरफनमौला खिलाड़ियों का विकास प्रभावित होगा। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी नजरिया है कि यह खेल के संतुलन को नुकसान पहुंचा रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी घरेलू टी20 टूर्नामेंट में ट्रायल के बाद इस नियम को आईपीएल के 2023 सत्र में आधिकारिक रूप से लागू किया गया।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने हाल में कहा था कि इंपेक्ट प्लेयर नियम को ‘परीक्षण’ आधार पर लागू किया गया है और यह स्थाई नहीं है। शाह ने कहा कि इस नियम पर अंतिम फैसला करने से पहले बोर्ड सभी हितधारकों से बात करेगा।
(एजेंसी)
Ipl 2024 ravichandran ashwin on impact player rule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुनिया का सिरमौर कैसे बनेगा भारत? अनुप्रिया पटेल ने बताया स्वास्थ्य और सुशासन का पूरा रोडमैप
Jul 09, 2026 | 02:40 PMगाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PMमुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, 6,066 करोड़ में 44 टर्मिनल, 203 बोट्स मंजूर
Jul 09, 2026 | 02:35 PMखंडवा ITI में परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर ABVP का हंगामा, प्राचार्य का घेराव, आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म
Jul 09, 2026 | 02:34 PMजर्जर भवन, टपकती छतें और फिर भी कक्षाएं जारी, नागपुर के जेडपी स्कूलों में खतरे के साए में पढ़ने को मजबूर छात्र
Jul 09, 2026 | 02:32 PMMonsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
Jul 09, 2026 | 02:32 PMकलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी गुट को बड़ी राहत, इस शर्त के साथ खातों से निकाल सकेंगे पैसे
Jul 09, 2026 | 02:31 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM














