-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- India Announces 20 Member Strong Squad For World Boxing Cup Finals 2025
विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स 2025 तैयार भारत, 20 सदस्यीय मजबूत टीम की हुई घोषणा
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पुरुष दल में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। पुरुष दल का नेतृत्व हितेश (70 किग्रा) और अभिनाश जामवाल (65 किग्रा) कर रहे हैं। दोनों इस सीजन के पहले विश्व मुक्केबाजी कप चरणों के पदक विजेता हैं।

विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स 2025 के लिए भारत ने 20 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा की (फोटो- IANS)
World Boxing Cup Final 2025: विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स 2025 का आयोजन 14 से 21 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाला है। इस आयोजन में 18 देशों के 140 से अधिक मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 3 ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज भी शामिल हैं। भारत ने इस आयोजन के लिए 20 सदस्यीय मजबूत मुक्केबाजी दल की घोषणा की है। इसमें 10 पुरुष और 10 महिला मुक्केबाज शामिल हैं।
महिला वर्ग में पूर्व विश्व चैंपियन निखत जरीन (51 किग्रा), मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लम्बोरिया (57 किग्रा), मौजूदा विश्व चैंपियन मीनाक्षी (48 किग्रा), दो बार की एशियाई चैंपियन पूजा रानी (80 किग्रा), पूर्व विश्व चैंपियन स्वीटी बूरा (75 किग्रा), और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता नूपुर श्योराण (80+ किग्रा) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा प्रीति (54 किग्रा), परवीन (60 किग्रा), नीरज फोगट (65 किग्रा), और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) भी शामिल हैं।
पुरुष दल में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। पुरुष दल का नेतृत्व हितेश (70 किग्रा) और अभिनाश जामवाल (65 किग्रा) कर रहे हैं। दोनों इस सीजन के पहले विश्व मुक्केबाजी कप चरणों के पदक विजेता हैं। अन्य मुक्केबाजों में जदुमणि सिंह (50 किग्रा), पवन बर्तवाल (55 किग्रा), सचिन (60 किग्रा), सुमित (75 किग्रा), लक्ष्य चाहर (80 किग्रा), जुगनू (85 किग्रा), नवीन कुमार (90 किग्रा), और नरेंद्र (90+ किग्रा) शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Japan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
इस प्रतिष्ठित आयोजन में तीन पेरिस ओलंपिक पदक विजेता दक्षिण कोरिया के एजी इम और चीनी ताइपे के वू शिह-यी और चेन निएन-चिन के साथ-साथ दुनिया भर के कई विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप और विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता भी शामिल होंगे।
बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, “विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल की मेजबानी भारतीय मुक्केबाजी के लिए एक गौरवशाली क्षण है और यह दर्शाता है कि हम वैश्विक मंच पर कितनी दूर तक पहुंच गए हैं। दुनिया के शीर्ष देशों और ओलंपिक पदक विजेताओं को यहां प्रतिस्पर्धा के लिए लाना न केवल एक सम्मान है, बल्कि एक मुक्केबाजी महाशक्ति के रूप में भारत के बढ़ते कद का प्रमाण भी है। हमारे एथलीटों ने दिखाया है कि वे सर्वश्रेष्ठ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो सकते हैं, और यह आयोजन उन्हें एक बार फिर इसे साबित करने का एक मंच प्रदान करता है।”
ये भी पढ़ें: ‘भारत ने ICC पर कब्जा कर लिया है…,’ स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड ने BCCI पर लगाए गंभीर आरोप
विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल इस खेल की वार्षिक वैश्विक श्रृंखला का समापन होगा, जिसमें सीजन के शीर्ष रैंक वाले एथलीट प्रतिष्ठित विश्व मुक्केबाजी कप ट्रॉफी के लिए दस भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
IANS इनपुट के साथ
India announces 20 member strong squad for world boxing cup finals 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Jul 15, 2026 | 12:14 PMThe Odyssey: 4000 का टिकट खरीदकर भी नहीं देख पाएंगे क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, जानें क्या है वजह
Jul 15, 2026 | 12:12 PMमुंबई में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलना पड़ेगा? मेंग्रोव कटाई पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
Jul 15, 2026 | 12:05 PMFestive Nail Colors: इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें 5 ट्रेंडिंग नेल कलर्स, हर एथनिक और मॉडर्न लुक में लगेंगे बेस्
Jul 15, 2026 | 12:00 PMअमरावती में हिट एंड रन से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा; परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय
Jul 15, 2026 | 11:59 AMमुंबई-गोवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रत्नागिरि के लांजा में खड़े डंपर में घुसी क्रेटा कार, 3 लोगों की मौत
Jul 15, 2026 | 11:53 AMशंखनाद के बीच खुले श्रीजगन्नाथ के पट; नवयौवन रूप के हुए दिव्य दर्शन, ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ से गूंजा मंदिर परिसर
Jul 15, 2026 | 11:52 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













