मुंबई-गोवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रत्नागिरि के लांजा में खड़े डंपर में घुसी क्रेटा कार, 3 लोगों की मौत

Mumbai Goa Highway Accident: रत्नागिरी के लांजा में मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा। गोवा से लौट रहे मुंबई के एक ही परिवार की कार खड़े डंपर से टकराई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।
Mumbai-Goa Highway Accident Ratnagiri-Lanja collision between Creta car and dumper
मुंबई-गोवा हाईवे पर रत्नागिरि के लांजा में हुए हादसे के बाद का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ratnagiri Lanja Car Accident: महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर लांजा इलाके में एक तेज रफ्तार क्रेटा कार सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी लांजा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मुंबई से लौटते समय रास्ते में हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मुंबई-गोवा हाईवे पर रत्नागिरि जिले के लांजा क्षेत्र में लांजा रेस्ट हाउस के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके का रहने वाला एक परिवार गोवा घूमने गया था। गोवा से मुंबई लौटते समय उनकी क्रेटा कार हादसे का शिकार हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की टक्कर सड़क किनारे खड़े डंपर से हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही रत्नागिरि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर लांजा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दो महिलाओं और युवक की मौत

रत्नागिरि के लांजा में हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं और एक युवक की मौत हुई है। वहीं, कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक डंपर सड़क किनारे खड़ा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com