-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Harry Brook Scored A Triple Century Against Pakistan
पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तिहरा शतक, यहीं पर सहवाग ने मारी थी ट्रिपल सेंचुरी
- Written By: विजय कुमार तिवारी
पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले वह इंग्लैंड के छठें बल्लेबाज बने हैं। इसी मैदान पर 2004 में वीरेन्द्र सहवाग ने भी तिहरा शतक मारा था और अब हैरी ब्रूक्स ने इसी मैदान पर तिहरा शतक लगाया है..

पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तिहरा शतक (सौ. सोशल मीडिया)
मुल्तान : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी तिहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले वह इंग्लैंड के छठें बल्लेबाज बने हैं। इसी मैदान पर 2004 में वीरेन्द्र सहवाग ने भी तिहरा शतक मारा था।
आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल होने वाले वह पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इसके पहले गैरी सोबर्स, डेविड वार्नर, मार्क टेलर, वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया था।
A mammoth innings 👏 Brooky is welcomed back after his sensational triple hundred 🏏 🇵🇰 #PAKvENG 🏴 | #EnglandCricket pic.twitter.com/yL713TTiqP — England Cricket (@englandcricket) October 10, 2024
सैम अयूब की गेंद पर आउट होने के पहले हैरी ब्रूक ने 322 गेंदों का सामना किया और 317 रनों की पारी खेलकर कैच आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 29 चौके और 3 छक्के भी लगाए।
टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक
सम्बंधित ख़बरें
- 365* – गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज), किंग्स्टन, 1958
- 335* – डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया), एडिलेड, 2019
- 334* – मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया), पेशावर, 1998
- 309 – वीरेंद्र सहवाग (भारत), मुल्तान, 2004
- 300* – हैरी ब्रुक (इंग्लैंड), मुल्तान, 2024*
इसके साथ ही साथ वह इंग्लैंड के लिए तीसरा शतक लगाने वाले छठवें खिलाड़ी बने हैं। इसके पहले यह रिकॉर्ड लियोनार्ड हटन, वैली हैमंड, ग्राहम गूच, एंडी सैंडहम, जॉन एडरिक के नाम था।
Simply incredible 🙌 Our sixth Test triple centurion 👏 Match Centre: https://t.co/M5mJLlHALN 🇵🇰 #PAKvENG 🏴 | #EnglandCricket pic.twitter.com/TtlIKWdbhs — England Cricket (@englandcricket) October 10, 2024
टेस्ट में इंग्लैंड के लिए तिहरा शतक
- 364 – लियोनार्ड हटन बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1938
- 336* – वैली हैमंड बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 1933
- 333 – ग्राहम गूच बनाम भारत, लॉर्ड्स, 1990
- 325 – एंडी सैंडहम बनाम वेस्टइंडीज, किंग्स्टन, 1930
- 310* – जॉन एडरिक बनाम न्यूजीलैंड, लीड्स, 1965
- 300* – हैरी ब्रुक बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2024*
इसे भी पढ़ें… भारत दौरे पर कुछ नया करने का प्लान कर रहे हैं कीवी कप्तान लाथम, पहली परीक्षा में कैसे होंगे पास..!
Harry brook scored a triple century against pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














