-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Harmanpreet Singh Scored Two Goals As India Beat Korea In Asian Champions Trophy
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, कोरिया को 3-1 से दी करारी शिकस्त
- Written By: मृणाल पाठक
कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से गत चैम्पियन भारत ने गुरुवार को कोरिया को 3-1 से हराकर हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार चौथी जीत दर्ज की। पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चीन को 3-0 से, जापान को 5-0 और मलेशिया को 8-1 से हराया था।

भारत ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में कोरिया को हराया (सौजन्यः हॉकी इंडिया एक्स)
हुलुनबुइर (चीन): एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कोरिया के खिलाफ दो गोल करके भारत को जीत हासिल करने में मदद की। भारत ने आज यानी गुरूवार को कोरिया को 3-1 से करारी शिकस्त दी है। इससे पहले भारत ने चीन को 3-0 से, जापान को 5-0 और मलेशिया को 8-1 से हराया था।
सेमीफाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम अब शनिवार को आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान से खेलेगी। छह टीमों के टूर्नामेंट में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी जो सोमवार को खेला जायेगा जबकि फाइनल मंगलवार को होगा।
India passes the Korean test with flying numbers🥳
Araijeet Singh Hundal scored the opening goal followed by Harmanpreet’s Penalty Corner’s.
We are into the Semi-Finals🥳 India 🇮🇳 3-1 🇰🇷 Korea Next up is the last match of our group stage against Pakistan on Saturday at 1:15… pic.twitter.com/mYaePXrWHm — Hockey India (@TheHockeyIndia) September 12, 2024
भारत ने शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए पहले ही क्वार्टर में दो गोल की बढत बना ली। मलेशिया के खिलाफ दो गोल करने वाले अराइजीत सिंह हुंडल ने आठवें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद विश्व के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकरों में शुमार हरमनप्रीत ने नौवें और 43वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये। कोरिया के लिये एकमात्र गोल 30वें मिनट में जिहुन यांग ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा।
भारत ने एक बार फिर आक्रामक शुरूआत की और सुखजीत सिंह के पास पर अराइजीत ने पहला गोल दागा। इसके एक मिनट बाद ही मलेशिया के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाले राजकुमार पाल ने भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिलाया जिस पर हरमनप्रीत ने गोल किया। भारत के रिजर्व गोलकीपर सूरज करकेरा ने प्रभावी प्रदर्शन किया और दूसरे क्वार्टर में कोरिया को गोल नहीं करने दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: हैंडबॉल छोड़ एथलेटिक्स चुना… अब देश के लिए दौड़ेंगे अनिकेत नलवड़े
Asian Badminton Championship के फाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी को दी करारी शिकस्त
Asian Badminton Championship के सेमीफाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, जोनाथन क्रिस्टी को हराकर मेडल किया पक्का
विशेष: नकवी का ट्रॉफी ले जाना पाक का खेल आतंक, सम्मान सहित भारत को लौटाएं
यह भी पढ़ें- 58 रन बनाते ही विराट कोहली के नाम दर्ज होगा ये नायाब रिकॉर्ड, 147 साल में पहली बार होगा यह कारनामा
दूसरे क्वार्टर में कोरिया ने भारतीय गोल पर कई हमले बोले और आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर यांग ने गोल दाग दिया। कोरिया को 35वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय डिफेंस मुस्तैद था। भारत को दो मिनट बाद दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका।
हरमनप्रीत ने 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत की बढत 3-1 की कर दी। चौथे क्वार्टर की शुरूआत में जरमनप्रीत सिंह ने एक पेनल्टी कॉर्नर गंवाया लेकिन कोरियाई टीम उस पर गोल नहीं कर सकी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Harmanpreet singh scored two goals as india beat korea in asian champions trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMलाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
Jul 11, 2026 | 11:02 PM12 जुलाई का महाशुभ संयोग! एक ही दिन करें प्रदोष, शिवरात्रि और रविवार व्रत, मिल सकता है कई गुना पुण्यफल
Jul 11, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














