-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Despite Good Bowling Could Not Play Upto Expectation Said Rr Captain Sanju Samson
‘अच्छी गेंदबाजी के बाद भी…’, SRH से मिली हार के बाद बोले RR के कप्तान संजू सैमसन
- Written By: प्रिया जैस
आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर के प्ले ऑफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाज बीच के ओवरों में उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए।

संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया)
चेन्नई: आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर के प्लेऑफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद को रोक नहीं पाए और 176 रन का लक्ष्य प्राप्त किया, और अच्छी गेंदबाजी के बावजूद 139 रन बनाकर हार का सामना कर फाइनल से बाहर होना पड़ा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाज बीच के ओवरों में उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए।
सनराइजर्स के दिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम से ध्रुव जुरेल ने 35 गेंद में नाबाद सात चौके, दो छक्के के साथ 56 रन बनाए। वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 42 रन की उम्दा पारी खेली, लेकिन फिर भी टीम सात विकेट पर 139 रन ही बना सकी।
सम्बंधित ख़बरें
स्टालिन का मास्टरप्लान? चुनावी हार के बाद DMK ले सकती है बड़ा फैसला
लोकतंत्र या तानाशाही? CM विजय के फैसलों पर उठाया सवाल तो पुलिस ने यूट्यूबर को किया गिरफ्तार, BJP ने बोला हमला
Chennai Airport: चलती प्लेन से गेट खोलकर नीचे कूदा शख्स, मचा हड़कंप, सामने आई हैरान करने वाली वजह
चेन्नई, कांचीपुरम और महाबलीपुरम घूमने का बेहतरीन मौका, आईआरसीटीसी के चेन्नई टूर पैकेज की पूरी डिटेल यहां
वहीं सनराइजर्स की ओर से शाहबाज अहमद ने 23 रन देकर तीन जबकि अभिषेक शर्मा ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। सनराइजर्स की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में चार छक्कों के साथ 50 रन बनाकर अर्धशतक पूरा किया। टीम ने नौ विकेट पर 175 रन बनाए।
सैमसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘अपने गेंदबाजों पर गर्व है लेकिन बीच के ओवरों में हम उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए।” मुकाबले के दौरान ओस नहीं गिरी जिससे सनराइजर्स के गेंदबाजों को आसानी हुई। सैमसन ने कहा कि यह अनुमान लगाना बेहद मुश्किल है कि कब ओस गिरेगी और कब नहीं।
ध्रुव जुरेल और रियान पराग को सराहा
उन्होंने कहा, ‘‘यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है कि ओस गिरेगी या नहीं। दूसरी पारी में पिच ने अलग तरह से बर्ताव किया, गेंद टर्न कर रही थी। उन्होंने हमारे दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ स्पिन का काफी अच्छी तरह इस्तेमाल किया।” सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ध्रुव जुरेल और रियान पराग की सराहना भी की।
इस शानदार जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद अब सीधे फाइनल के लिए क्वॉलिफाय कर लिया है। अब SRH 26 मई को कोलकाता नाईट राईडर्स के खिलाफ आईपीएल का फाइनल मैच चैन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी।
(ऐजंसी)
Despite good bowling could not play upto expectation said rr captain sanju samson
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMपरिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














