Chennai Airport: चलती प्लेन से गेट खोलकर नीचे कूदा शख्स, मचा हड़कंप, सामने आई हैरान करने वाली वजह

Chennai Airport: चेन्नई एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब शारजाह से चेन्नई आई फ्लाइट में एक यात्री लैंडिंग के बाद चलती प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलकर नीचे कूद गया। पुलिस ने हिरासत में लिया।
Man Jumps Flight Open Emergency Gate in Chennai Airport
सांकेतिक तस्वीर
Updated on

Man Jumps Flight Open Emergency Gate in Chennai Airport: तमिलनाडु के चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक यात्री चलती प्लेन से इमरजेंसी एग्जिट डोर खोल कर नीचे कूद गया। यात्री की इस हरकत से प्लेन में बैठे अन्य यात्रियों के साथ पूरे एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, एयर अरेबिया की एक फ्लाइट जिसमें 231 लोग सवार थे, रविवार सुबह ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह से चेन्नई पहुंची थी। इसी बीच लौंडिंग के बाद जब प्लेन टैक्सी टैक की ओर बढ़ रही थी तब एक पुरुश यात्री अपनी सीट से उठा और इमरजेंसी एग्जिट गेट के सामने पहुंचकर खड़ा हो गया। प्लेन में सवार क्रू मेंबर कुछ समझ पाते इससे पहले ही वो गेट खोलकर नीचे कूद गया।

घटना से एयरपोर्ट में मचा हड़कंप

यात्री द्वारा अचानक इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलकर कूदने की घटना से प्लेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्री के प्लेन से कूदते ही प्लेन में सवार दूसरे यात्री बुरी तरह डर गए। वहीं एयरपोर्ट में भी हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस यात्री को हिरासत में ले लिया। किस्मत से ये घटना तब हुई जब प्लेन मुख्य रनवे से निकलकर टैक्सीवे पर धीरे‑धीरे आगे बढ़ रहा था। जिससे यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि, प्लेन ने सुरक्षित रूप से लैंडिंग कर लिया था और मुख्य रनवे को छोड़कर टैक्सीवे की ओर बढ़ रहा था। जहां से यात्रियों को प्लेन से उतारकर बस में बैठा कर एयरपोर्ट में लाया जाता है। इसी दौरान यात्री ने अचानक इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलकर नीचे कूद गया। घटना से प्लेन में मौजूद यात्रियों के बीच डर और घबराहट का माहौल बन गया। वहीं, सुरक्षा एंजेंसियों को तुरंत अलर्ट किया गया।

उल्टी जैसा महसूस होने पर खोला गेट

चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने शुरुआती पूछताछ के बाद बताया कि, संबंधित यात्री को यात्रा के दौरान कमजोरी और अस्वस्थ महसूस हो रहा था। यात्री ने अधिकारियों को बताया कि, उसे यात्रा के दौरान उल्टी जैसा महसूस हो रहा था और उसने फ्लाइट के दौरान भी दो बार उल्टी की थी। प्लेन लैंड होने के बाद यात्री को फिर से तबीयत खराब होने की आशंका महसूस हुई। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com