मेग लैनिंग, हरमनप्रीत कौर (फोटो- सोशल मीडिया)
WPL 2025 Final Match, MI vs DC Live: शनिवार 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। एक तरफ जहां दिल्ली की टीम अपने डब्ल्यूपीएल के खिताब के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की नजर दूसरी बार इसकी ट्रॉफी को अपने नाम करने पर होगी।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तान ने जीता टॉस और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अब मुंबई इंडियंस (MI) के लिए दिल्ली के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती होगी। WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दो बार मुकाबला हुआ है। इस दौरान दोनों बार दिल्ली ने मुंबई की टीम को शिकस्त दी है। इस हिसाब से आज के मैच में मुंबई इंडियंस के लिए दिल्ली एक कड़ी चुनौती पेश कर सकती है।
मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम की पिच का इतिहास हमें ये बताता कि यहां पर बल्लेबाजी करना आसान है। अगर बात करें इस साल खेले गए तीन मुकाबलों के बारे में तो ब्रेबोर्न में औसत स्कोर 197 रन रहा है। इसके अलावा जिस भी टीम ने इन तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी की है वो मैच जीती है। जिसका मतलब हुआ कि इस मैदान पर चेज करना गलत साबित हो सकता है। आज के मैच में जो भी टीम टॉस जीतेगी तो वो पहले बल्लेबाजी करने की कोशिश करेगी।
यदि आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत दर्ज करती है तो वह WPL के पहले खिताब को अपने नाम करेगी। दूसरी तरफ अगर मुंबई की टीम जीत दर्ज करती है तो वो दूसरी बार इसके खिताब में अपनी मुहर लगाएगी। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला काफी अहम होने वाला है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक।
मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नु मणि, शिखा पांडे, श्री चरणी।