-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Arattai A Desi Messaging App Is Coming To Compete With Whatsapp What Is The Difference Between The Two
WhatsApp को टक्कर देने आ रहा है देसी मैसेजिंग ऐप Arattai, दोनों में क्या है अतंर
- Written By: सिमरन सिंह
Zoho Messaging App: Zoho का नया मैसेजिंग एप 'Arattai' लॉन्च होते ही चर्चा का केंद्र बन गया है। लेकिन ये WhatsApp से कैसे अलग है, और इसके इस्तेमाल से यूजर्स को क्या फयदा होगा।

Arattai में क्या है फर्क। (सौ. Design)
Arattai WhatsApp Alternative: भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho का नया मैसेजिंग एप ‘Arattai‘ लॉन्च होते ही चर्चा का केंद्र बन गया है। कहा जा रहा है कि यह ऐप भारत में WhatsApp का मजबूत विकल्प बन सकता है। कंपनी का दावा है कि यह ऐप न सिर्फ कमज़ोर इंटरनेट पर भी बेहतर चलेगा, बल्कि उपयोगकर्ताओं की निजता को भी पूरी तरह प्राथमिकता देगा। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स
1. सस्ते स्मार्टफोन और कमजोर इंटरनेट पर भी सपोर्ट
Arattai को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह कम रैम वाले फोन और कमजोर नेटवर्क पर भी बिना किसी रुकावट के आसानी से चलता है। यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों के उपयोगकर्ताओं के लिए यह बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
2. इन-बिल्ट मीटिंग्स फीचर
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसका इन-बिल्ट मीटिंग्स ऑप्शन है। यहां से आप सीधे वीडियो मीटिंग शुरू कर सकते हैं, दूसरों को जोड़ सकते हैं या किसी मीटिंग को शेड्यूल कर सकते हैं। सभी आगामी और पिछली मीटिंग्स की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध रहती है। यह सुविधा इसे Google Meet और Zoom जैसे प्लेटफॉर्म से मुकाबला करने लायक बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार बढ़ाएगी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का दायरा, Andheri ESIC अस्पताल जल्द होगा पूरी क्षमता से शुरू
Share Market: आज भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी, निवेशकों को मिला फायदा और निफ्टी में बहार
नागपुर SBL ब्लास्ट: सरेंडर की मियाद खत्म होने के बाद भी फरार हैं संचालक; गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कसी कमर
जितना कचरा साफ, उतना मिलेगा भुगतान: अकोला में घर-घर कचरा संग्रहण की नई व्यवस्था से मिलेगी राहत
3. पर्सनल स्टोरेज Pocket
अगर आप खुद को मैसेज भेजकर ज़रूरी जानकारी सेव करते हैं, तो यह फीचर आपके लिए है। Pocket नाम का यह विकल्प एक निजी क्लाउड स्टोरेज की तरह काम करता है। यहां आप टेक्स्ट, फोटो और फाइल्स सुरक्षित रख सकते हैं और जब चाहें एक्सेस कर सकते हैं।
4. बिना विज्ञापन और सुरक्षित डाटा
Arattai की खास रणनीति यह है कि इसमें विज्ञापन देखने की मजबूरी नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि वह यूजर्स का डाटा विज्ञापनों के लिए इस्तेमाल नहीं करेगी और पूरा डाटा भारत में ही स्टोर होगा। हालांकि, अभी एप में टेक्स्ट मैसेज पूरी तरह एन्क्रिप्टेड नहीं हैं, जबकि व्हाट्सएप पर चैट और कॉल दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।
5. खास मेंटशन्स नोटिफिकेशन
WhatsApp पर यह पता लगाना मुश्किल होता है कि किस मैसेज पर नोटिफिकेशन आया है। लेकिन Arattai में स्लैक जैसे ‘Mentions feature’ दिया गया है, जहां आपको एक ही जगह उन सभी मैसेज की सूची मिल जाएगी जिनमें आपको टैग या मेंशन किया गया है।
ये भी पढ़े: भारत की टेलीकॉम कंपनियां हुईं बाहर, जानें किसने मारी 5G नेटवर्क में बाज़ी
6. AI का जबरन इस्तेमाल नहीं
Meta ने हाल ही में व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर कई जगह AI फीचर्स जोड़ दिए हैं, जिन्हें हटाने का विकल्प भी नहीं मिलता। इसके विपरीत, Arattai फिलहाल AI फीचर्स से मुक्त है। कंपनी का कहना है कि अगर भविष्य में इन्हें जोड़ा भी गया, तो उपयोगकर्ताओं पर थोपे नहीं जाएंगे।
ध्यान दें
भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai अपनी सुविधाओं और प्राइवेसी पर जोर देने वाले मॉडल के कारण WhatsApp को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। खासकर उन लोगों के लिए यह ऐप बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, जो निजता और बिना विज्ञापन के डिजिटल अनुभव को प्राथमिकता देते हैं।
Arattai a desi messaging app is coming to compete with whatsapp what is the difference between the two
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार बढ़ाएगी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का दायरा, Andheri ESIC अस्पताल जल्द होगा पूरी क्षमता से शुरू
Jun 30, 2026 | 10:12 AMShare Market: आज भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी, निवेशकों को मिला फायदा और निफ्टी में बहार
Jun 30, 2026 | 10:06 AMनागपुर SBL ब्लास्ट: सरेंडर की मियाद खत्म होने के बाद भी फरार हैं संचालक; गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कसी कमर
Jun 30, 2026 | 10:05 AMजितना कचरा साफ, उतना मिलेगा भुगतान: अकोला में घर-घर कचरा संग्रहण की नई व्यवस्था से मिलेगी राहत
Jun 30, 2026 | 10:04 AMअब WhatsApp पर नंबर बताए बिना होगी चैट! आ रहा है ऐसा फीचर जो बदल देगा मैसेजिंग का तरीका
Jun 30, 2026 | 10:01 AMराम मंदिर ट्रस्ट को कांग्रेस का पत्र, दान मामले के आरोपियों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग
Jun 30, 2026 | 10:00 AMमुहर्रम जुलूस में जहर बांटने का आरोपी बोला- समाज से बदला लेना चाहता था, पुलिस जांच तेज
Jun 30, 2026 | 10:00 AMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM










