T20 World Cup 2026 में आदिल रशीद ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

आदिल रशीद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 42 विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक फुल मेंबर देश के विरुद्ध सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया और 400 टी20 विकेट पूरे करने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज बने।
Adil Rashid Create History
आदिल रशीद (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Adil Rashid Create History: इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक फुल मेंबर देश के खिलाफ सर्वाधिक टी20 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। रशीद ने अब तक वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी20 क्रिकेट में 42 विकेट निकाले हैं।बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मुकाबले में आदिल रशीद ने वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज का विकेट लेकर इस मामले में पाकिस्तान के हारिस रऊफ को पछाड़ दिया, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 विकेट हासिल किए हैं।

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड के टिम साउदी पाकिस्तान के खिलाफ 38 विकेट लेकर लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 35 विकेट हासिल किए हैं। वह इस फेहरिस्त में चौथे पायदान पर मौजूद हैं।

टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी

आदिल रशीद अपने करियर में 400 टी20 विकेट हासिल करने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज भी बन गए हैं। उनके नाम अब टी20 क्रिकेट में 401 विकेट हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ क्रिस जॉर्डन हैं, जिन्होंने 446 विकेट निकाले हैं। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में आदिल रशीद इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

इंग्लैंड के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट

  • 33 आदिल राशिद *
  • 31 क्रिस जॉर्डन
  • 30 स्टुअर्ट ब्रॉड
  • 22 ग्रीम स्वान

मुकाबले का हाल

बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इस टीम ने 8 के स्कोर तक कप्तान शाई होप (0) और ब्रैंडन किंग (1) के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। यहां से रोस्टन चेज ने शिमरोन हेटमायर के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 47 रन जुटाकर टीम को संभाला।

हेटमायर 12 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रोस्टन चेज ने शेरफन रदरफोर्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 22 रन जुटाए। चेज 29 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रदरफोर्ड ने रोवमैन पॉवेल के साथ 29 गेंदों में 51 रन, जबकि जेसन होल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन जुटाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

रदरफोर्ड 42 गेंदों में 76 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 7 छक्के और 2 चौके शामिल रहे, जबकि जेसन होल्डर ने 17 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जेमी ओवरटन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि एक-एक विकेट जोफ्रा आर्चर और सैम करन के हाथ लगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com