- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Celebrations Continued At M Chinnaswamy Even After 7 People Died
लोग मरते रहे जश्न चलता रहा…11 लोगों की मौत के बाद भी एम. चिन्नास्वामी में जारी रहा RCB का सेलिब्रेशन
- Written By: संजय बिष्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत का जश्न मनाने आए 11 फैंस की मौत हो गई। इसके बावजूद भी स्टेडियम के अंदर जश्न का माहौल नहीं रुका।

भगदड़ के कारण सात आरसीबी फैंस की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस जश्न मनाने के लिए पहुंची। इस दौरान जैसे ही स्टेडियम के मेन गेट पर फैंस की एंट्री होने लगी, तो ठीक इसी वक्त भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भगदड़ के चलते 11 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में वहां पर मौजूद थे। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाला है। ऐसे में फैंस की संख्या इससे ज्यादा थी। जिसके चलते फैंस स्टेडियम में जबरदस्ती स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान विजुअल्स में देखा गया कि फैंस पेड़ में चढ़कर स्टेडियम के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे।
सात लोगों की मौत के बाद भी नहीं रुका जश्न
आईपीएल 2025 में जीत के बाद एम. चिन्नास्वामी के बाहर फैंस विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए पहुंचे। जिसके बाद भगदड़ के दौरान करीब सात लोगों ने अपनी जान गंवाई। लेकिन स्टेडियम के अंदर आरसीबी का जश्न नहीं रुका। टीम के खिलाड़ी आईपीएल 2025 की ट्रॉफी लेकर मैदान के चक्कर लगाते रहे। वहीं, विराट कोहली स्टेडियम में मौजूद फैंस को संबोधित करते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
Pranit More Apology: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, बोले- मैं इस नफरत का हकदार हूं
PM मोदी की उपलब्धियां गिना रहे थे अश्विनी वैष्णव, तभी गुल हुई बिजली; भड़के ऊर्जा मंत्री ने लिया बड़ा एक्शन
370 Biryani Controversy: मुनव्वर फारूकी ने उड़ाया प्रणित मोरे का मजाक, सोशल मीडिया पर घिरे तो हटाया पोस्ट
Praneet More Show: मेल शव के प्राइवेट पार्ट पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, विवाद में लेडी डॉक्टर का वीडियो वायरल
NOW: A celebration at a Bengaluru (India) stadium spiraled into chaos due to zero planning — no barricades, no crowd control. 7 dead, 25 injured. What was meant to be a moment of joy became a tragedy born from negligence. #chinnaswamystadium #RCB pic.twitter.com/S2IX2fgEjh — Weather Monitor (@WeatherMonitors) June 4, 2025
क्या बोले आईपीएल चेयरमैन?
एम. चिन्नास्वामी पर हुई सात लोगों की मौत पर आईपीएल के चेयरमैन का बयान सामने आया। IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) या आईपीएल के द्वारा आयोजित नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि ये आरसीबी का इवेंट था।
एम. चिन्नास्वामी के बाहर क्यों बेकाबू हो गई भीड़? RCB की विजयश्री पर लगा भगदड़ का दाग
भगदड़ के पीछे का कारण
17 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी आईपीएल 2025 का खिताब जीती थी। जिसके बाद आरसीबी फैंस का जोश हाई था, लेकिन अब उनका ये जश्न मातम में तबदील हो गया है। 4 जून को आरसीबी समर्थक विक्ट्री परेड के लिए एम. चिन्नास्वामी स्डेटियम के बाहर मौजूद थे। इस दौरान हल्की बारिश हो गई। जिस कारण से फैंस बारिश के कारण इधर-उधर भागने लगे। जिसके बाद वहां पर भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां पर 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
Rcb celebrations continued at m chinnaswamy even after 7 people died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बढ़कर आएगा बिल; DERC का बड़ा फैसला
Jun 13, 2026 | 05:02 PMआपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
Jun 13, 2026 | 05:00 PMभंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
Jun 13, 2026 | 05:00 PMअपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश…अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा
Jun 13, 2026 | 04:58 PM‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए Manoj Bajpayee ने नहीं मांगी थी फीस, यश चोपड़ा ने घर भेज दिया था चेक
Jun 13, 2026 | 04:57 PMपुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं
Jun 13, 2026 | 04:56 PMसीहोर के कपिल परमार का एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन, जापान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Jun 13, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM














