IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने चली बड़ी चाल, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

Delhi Capitals: आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सपोर्ट स्टाफ में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल को सहायक कोच के तौर पर शामिल किया है।
Ian Bell Appointed as Assistant Coach
इयान बेल (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Ian Bell Appointed as Assistant Coach: टी20 विश्व कप 2026 के बीच आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) फ्रेंचाइजी ने अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। डीसी ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल को सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेल को सहायक कोच बनाए जाने की जानकारी दी।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर बेल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "इंग्लैंड के महान बल्लेबाज अब दिल्ली वाले बन चुके हैं। आपका घर में स्वागत है, इयान बेल।"

इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज रहे इयान बेल के पास कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होंने इंग्लैंड की लायंस और अंडर-19 टीमों के साथ मिलकर काम किया है और नेशनल लेवल पर खिलाड़ियों के विकास में योगदान दिया है। हाल ही में, उन्होंने 2024 के इंग्लैंड दौरे पर श्रीलंका की टेस्ट टीम के बैटिंग कोच के तौर पर काम किया, जिससे उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर और ज्यादा अनुभव मिला।

बेल के पास कोचिंग का अच्छा अनुभव

बेल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ भी एक छोटी अवधि के लिए काम किया है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उन्होंने द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के सहायक कोच के तौर पर काम किया था। दिल्ली कैपिटल्स में, बेल क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव के नेतृत्व वाले कोचिंग ग्रुप का हिस्सा बनेंगे, जिसमें हेड कोच हेमांग बदानी और गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल भी शामिल हैं।

इयान बेल का करियर

2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इयान बेल ने इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट, 161 वनडे और 8 टी20 मैच खेले। टेस्ट में 22 शतक और 46 अर्धशतक की बदौलत उन्होंने 7,727 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर 235 था। वनडे में 4 शतक और 35 अर्धशतक की बदौलत 5,416 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर 141 रहा। टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से उनके नाम 188 रन दर्ज हैं। सर्वाधिक स्कोर नाबाद 60 है।

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

नितीश राणा (राजस्थान रॉयल्स से), अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जेमिसन

Navbharat Live
navbharatlive.com