-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Washington Sunder Stunning Boundary Save In India Vs Bangladesh 2nd T20 Viral Video
IND vs BAN: वाशिंगटन सुंदर ने हवा में उड़कर बचाई बाउंड्री पार जाती हुई गेंद, हैरतअंगेज़ फील्डिंग के सभी हो जाएंगे दीवाने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम ने दूसरा टी20 को 86 रनों से जीत लिया। इस मैच में भारतीय फील्डर ने शानदार क्षेत्ररक्षण का नमूना पेश किया है। इस मैच में हार्दिक पंड्या ने अद्भुत कैच पकड़ा। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने हवा में उड़कर गेंद को बाउंड्री लाइन के पार जाने से रोक लिया।

Washington Sundar
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 86 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में वाशिंगटन सुंदर ने ऐसी फील्डिंग की जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। इस मैच में सुंदर ने बाउंड्री पर छलांग लगाकर गेंद को छक्के में जाने से बचाया।
बांग्लादेश के पारी का 10वां ओवर चल रहा था। 10वां ओवर मयंक यादव फेंक रहे थे। 10वें ओवर के आखिरी गेंद पर महमदुल्लाह ने शॉट बॉल को पुल किया और गेंद हवा में सीमा रेखा के पार जा ही रही थी कि सुंदर ने कैच का प्रयास किया और वो अपने आप को संतुलन में नहीं रख सके। उन्होंने कैच पकड़ लिया था लेकिन जब गिरने लगे तब उन्होंने गेंद को बाउंड्री लाइन के अंदर फेंक दिया। जिसके बाद वाशिंगटन की चर्चा होने लगी। इस मैच में हार्दिक पंड्या ने भी एक जबरदस्त कैच पकड़ा। पंड्या बउंड्री लाइन के पास भागते हुए एक शानदार कैच पकड़ा, जिसने दर्शकों के साथ खिलाड़ियों के दिल को भी जीत लिया। हार्दिक पंड्या ने इस मैच में 32 रन बनाए।
मैच का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के तरफ से नीतीश रेड्डी ने 34 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और सात शानदार छक्के जड़े जबकि रिंकू ने 29 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। रेड्डी ने 74 रनों की पारी खेली। वहीं रिंकू ने 53, हार्दिक ने 32 रनों का योगदान दिया। इसके बदौलत ही टीम इंडिया 221 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रही।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें: ICC T20 Ranking में अर्शदीप सिंह ने मारी छलांग, गेंदबाजों की सूची में आठवें पायदान पर पहुंचे
222 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम कभी मैच में रही ही नहीं। बांग्लादेश को पहला झटका अर्शदीप ने दिया। इमान 12 गेंद में 16 रन बनाकर चलते बने। कप्तान नजमुल शांतो केवल 11 रन ही बना सके। लिटन दास 14 रन और तौहीद 6 गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। जाकेर अली ने एक रन बनाया। रिशाद नौ रन ही बना सके। तंजीम 8 और महमुदुल्लाह ने 41 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से सात गेंदबाजों ने गेंदबाजी की और सभी को विकेट मिले। नीतीश और वरुण को 2-2 विकेट मिले।
Washington sunder stunning boundary save in india vs bangladesh 2nd t20 viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jul 11, 2026 | 09:37 PMBPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PM257 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 09:33 PMसुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PMदिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 09:29 PMचेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMवीडियो गैलरी

ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM














