-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc T20 Ranking Arshdeep Enters In Top 10 Of Bowlers List
ICC T20 Ranking में अर्शदीप सिंह ने मारी छलांग, गेंदबाजों की सूची में आठवें पायदान पर पहुंचे
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अर्शदीप ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे। उनके प्रदर्शन के कारण की उन्हें टॉप-10 में शामिल किया गया है। वह शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं।

Arshdeep Singh (Photo-X/Twitter)
भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हो गए है। आईसीसी के ताजा रैंकिंग के अनुसार अर्शदीप के 642 अंक हो गए हैं। इसके साथ ही वो आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे। उनके प्रदर्शन के कारण की उन्हें टॉप-10 में शामिल किया गया है। वह शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं।
इंग्लैंड के आदिल राशिद टी20 क्रिकेट में रैंकिंग के मामले में टॉप पर बने हुए हैं। जबकि वेस्टइंडीज के अकील हुसैन दूसरे और अफगानिस्तान के राशिद खान तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘ताजा रैंकिंग अपडेट में अर्शदीप को भी काफी फायदा हुआ है, बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने टी20 गेंदबाजों की अपडेट की गई सूची में आठ पायदान की छलांग लगाई है और बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेट लेने के बाद अपने करियर की सर्वोच्च रेटिंग हासिल की है।”
हार्दिक पांड्या को भी हुआ फायदा
हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नाबाद 39 रनों की पारी खेली। जिससे उनको रैंकिंग में फायदा हुआ है। हार्दिक बल्लेबाजों की रैंकिंग में 7 पायदान ऊपर चढ़कर 60वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस शीर्ष भारतीय ऑलराउंडर ने 26 रन देकर एक विकेट भी चटकाया और ऑलराउंडरों की सूची में चार पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
सम्बंधित ख़बरें
प्रीति जिंटा से गले मिलकर खुशी से झूम उठे अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी के सामने मनाया जश्न, देखें ये वायरल VIDEO
वानखेड़े में अर्शदीप सिंह का जलवा, MI के खिलाफ झटके 2 विकेट और रच दिया इतिहास; बने पंजाब के नंबर-1 गेंदबाज
PBKS के लिए गले की फांस बना 18 करोड़ी खिलाड़ी, 4 मैचों में झटके मात्र 2 विकेट; बढ़ी टीम की टेंशन
अर्शदीप सिंह किसी मॉडल को कर रहे डेट? फैंस ने टैटू देखकर किया बड़ा खुलासा, गर्म है सोशल मीडिया का बाजार
इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर हैं और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी दूसरे स्थान पर हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर आ गए। हाल में टी20 क्रिकेट में जायसवाल को नहीं खेलने से नुकसान हुआ है। जायसवाल बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में भारतीय दल का हिस्सा नहीं है।
Icc t20 ranking arshdeep enters in top 10 of bowlers list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PMकहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














