-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohlis Childhood Coach Rajkumar Sharmas Statement Came That He Retired Early
वह काफी क्रिकेट खेल सकता था…विराट कोहली के बचपन के कोच ने कह दी रिटायरमेंट पर दिल की बात
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास के बाद विराट कोहली को दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स का बधाई संदेश मिल रहा है। इसी बीच उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का भी बयान सामने आया है।

विराट कोहली और राजकुमार शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: इस वक्त क्रिकेट जगत का बाजार विराट कोहली की खबरों से भरा हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के जाने माने क्रिकेटर विराट कोहली ने आज यानी 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक इमोशनल मैसेज लिखते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। विराट कोहली के टेस्ट में न रहने से भारतीय टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इसी बीच विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का भी रिएक्शन सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि विराट ने अपने करियर के चरम पर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर क्रिकेट जगत में एक नई मिशाल कायम की है।
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर मिसाल कायम की- राजकुमार शर्मा
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा है कि “उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर मिसाल कायम की है। हमने अक्सर देखा है कि हमारे क्रिकेटरों का संन्यास अच्छा नहीं होता, लेकिन हर कोई इस तरह संन्यास लेना चाहेगा। वह काफी क्रिकेट खेल सकता था, उसके अंदर अभी बहुत क्रिकेट बचा है। लेकिन विराट कोहली का स्टायल हमेशा ऐसा ही रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
मैं इस फैसले की सराहना करता हूं- राजकुमार शर्मा
इसके आगे राजकुमार शर्मा ने कहा- “मैं उससे बात करूंगा, लेकिन ये उसका फैसला है। मैं उसके फैसले की सराहना करता हूं। भारतीय टीम में उसके योगदान और देश के लिए जो कुछ किया, उसके योगदान को सलाम करता हूं।” इस वक्त विराट कोहली के लिए दुनियाभर के क्रिकेटर बधाई संदेश दे रहे हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स, सनथ जयसूर्या, शाहिद अफरीदी, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, वसीम जाफर, गौतम गंभीर व कई अन्य खिलाड़ी विराट को उनके टेस्ट रिटायरमेंट के बाद शुभकामना संदेश दे चुके हैं।
शाहिद अफरीदी ने पहले भारत के खिलाफ उगला जहर, अब विराट कोहली के संन्यास पर कह दी ये बात
बता दें कि विराट कोहली ने सोमवैार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की। विराट ने 123 टेस्ट मैचों में 30 शतक लगाए। वहीं, 46.85 की औसत के साथ 9230 रन बनाए। इससे पहले विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के बाद यहां से भी संन्यास ले चुके हैं। अब विराट सिर्फ वनडे मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे।
Virat kohlis childhood coach rajkumar sharmas statement came that he retired early
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














