- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Smashes Fifty Against Sa In Raipur Surpassing Sachin Tendulkar And Rohit Sharma
छत्तीसगढ़ के सम्राट बने किंग कोहली, रायपुर में रचा ‘विराट’ इतिहास, कोई नहीं तोड़ पाएगा ये कीर्तिमान
IND vs SA: विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में अपना 76वां एकदिवसीय शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा और सचिन तेंदलुकर को एक मामले में पीछे छोड़ दिया।
- Written By: संजय बिष्ट

विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Virat Kohli ODI Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। एकदिवसीय में उनकी ये 76वीं फिफ्टी साबित हुई। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ा डाला।
विराट ने सचिन-रोहित को छोड़ा पीछे
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में लगातार 50+ स्कोर बनाने के मामले में सबसे आगे निकल चुके हैं। उनकी पिछली तीन पारियां 74*(81), 135(120) और 50*(47) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह कितने बेहतरीन फॉर्म में हैं। कोहली ने अपने करियर में अब तक 13 बार ऐसा सिलसिला बनाया है जिसमें उन्होंने लगातार तीन या उससे अधिक मैचों में 50 से ऊपर का स्कोर किया हो।
इस रिकॉर्ड में उन्होंने रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने अब तक 11 बार लगातार 50+ रन बनाने का सिलसिला बनाया है, जबकि महान सचिन तेंदुलकर के नाम 10 बार यह उपलब्धि दर्ज है। यानी कोहली न सिर्फ मौजूदा दौर के बल्कि पूरे वनडे इतिहास के सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में शुमार हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली को पीछे छोड़ने की तैयारी में जोस बटलर, महज 5 रन बनाते ही इतिहास रच देगा इंग्लैंड का ये खिलाड़ी
संजू सैमसन ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, विंडीज के खिलाफ जीत के बाद पिच पर मनाया जश्न, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही
T20 World Cup में साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पछाड़कर ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
IND vs SA: बीच मैदान पर फैंस से उलझे ट्रिस्टन स्टब्स, तीखी नोकझोंक वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
रांची में भी ठोका था शतक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने धुआंधार पारी खेली। रांची में कोहली ने अपनी इंटरनेशनल करियर की 83वीं सेंचुरी लगाई और 120 गेंदों में 135 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए। इस पारी के साथ विराट वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और 52वां शतक जमाकर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। कोहली की इस बेहतरीन बल्लेबाजी ने भारत को जीत की राह पर मजबूती से खड़ा किया और फैंस को शानदार मनोरंजन दिया।
ये भी पढ़ें: कप्तान कब लौटेंगे? SA टी20 सीरीज से पहले शुभमन गिल की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी वापसी
दूसरे वनडे भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।
Virat kohli smashes fifty against sa in raipur surpassing sachin tendulkar and rohit sharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खाड़ी देशों में तेल संकट: ईरान के हमलों से सऊदी-कतर में उत्पादन ठप, आसमान छू रही कीमतें
Mar 03, 2026 | 09:33 AMजिंदा रहना है तो तुरंत निकलो, ईरानी हमले से अमेरिका में डर का माहौल, नागरिकों से खाड़ी देश छोड़ने के लिए कहा
Mar 03, 2026 | 09:32 AMमुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश
Mar 03, 2026 | 09:25 AMईरान पर इजराइल-अमेरिका का प्रचंड हमला… ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ में 30 महिला पायलटों ने मचाई तबाही
Mar 03, 2026 | 09:15 AMहाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Mar 03, 2026 | 09:11 AMहोर्मुज की खाड़ी बंद करने की ईरान की धमकी… जहाजों को आग लगाने का ऐलान, दुनिया पर तेल संकट का साया
Mar 03, 2026 | 09:00 AMराज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
Mar 03, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














