IND vs SA: डेवाल्ड ब्रेविस ने हवा में उड़कर पकड़ा कैच, दंग रह गए विराट कोहली, देखें वीडियो

IND vs SA: एडेन मार्करम ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में पहले वनडे में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन रोहित–कोहली की जोड़ी ने उनकी इस रणनीति को शुरुआत में ही बेअसर कर दिया।
IND vs SA: डेवाल्ड ब्रेविस ने हवा में उड़कर पकड़ा कैच, दंग रह गए विराट कोहली, देखें वीडियो
डेवाल्ड ब्रेविस ने गायकवाड़ का हवा में उड़कर पकड़ा कैच, कोहली हुए दंग (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

D0ewald Brevis Catch: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार को खेले गए पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनकी सोच भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआती दबाव में लाने की थी, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुभवी जोड़ी ने इस प्लान को सफल होने नहीं दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर दबदबा बना लिया।

रोहित के आउट होने के बाद गायकवाड़ पर उम्मीदें

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने उतरे। उनकी फॉर्म और क्षमता को देखते हुए टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन उनकी इन उम्मीदों पर डेवॉल्ड ब्रेविस ने पानी फेर दिया। गायकवाड़ ने बार्टमैन की गेंद पर पॉइंट की दिशा में एक ऊंचा शॉट खेल दिया। पहली नजर में लगा कि गेंद फील्डर के पास से निकल जाएगी, लेकिन ब्रेविस ने जोंटी रोड्स की याद दिलाते हुए हवा में अविश्वसनीय छलांग लगाई और एक हाथ से चमत्कारिक कैच पकड़ लिया।

ब्रेविस के कैच पर कोहली भी दंग

ब्रेविस का यह कैच इतना शानदार था कि नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली भी हैरान रह गए। उनका चेहरा और रिएक्शन यह साफ बता रहा था कि कैच कितना मुश्किल और खास था। गायकवाड़ केवल 14 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और भारतीय पारी का रफ्तार कुछ देर के लिए धीमा पड़ा।

इस मुकाबले के लिए भारत ने तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के संतुलित संयोजन के साथ उतरने का फैसला किया। हालांकि, सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। टीम का यह कॉम्बिनेशन मैच की स्थिति के हिसाब से काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com