- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Dominated The Australian Media All Day After His Retirement From Test Cricket
टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद पूरे दिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छाए रहे विराट कोहली
- Written By: संजय बिष्ट
टेस्ट मैच से संन्यास के बाद पूरी दुनिया से क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई संदेश दिए। वहीं, 12 मई के दिन ऑस्ट्रेलियन मीडिया में विराट कोहली के बारे में खूब लिखा गया।

विराट कोहली (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने 12 मई के दिन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। जिसके बाद उनके करोड़ों फैंस का दिल टूट गया। अब विराट कोहली को दोबारा उन्हें टीम इंडिया की सफेद जर्सी में नहीं देखा जाएगा। विराट के संन्यास के बाद उनके फैंस भावुक नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी। विराट के संन्यास के बाद पूरी दुनिया में उनके खेल कौशल की चर्चा होने लगी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में भी विराट कोहली 12 मई को दिनभर छाए रहे।
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन से कई बार भारत को मैच जिताया है। अब वह सफेद जर्सी पहनकर उनके गेंदबाजों को परेशान नहीं कर पाएंगे तो ऑस्ट्रेलिया के सभी अखबारों ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।
कोहली निडर बल्लेबाज- सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड
12 मई सोमवार को कोहली ने अपने शानदार टेस्ट करियर से अलविदा कहा तो ऑस्ट्रेलिया के मुख्य अखबार ‘दैनिक सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने इस भारतीय आइकन के बारे में कहा कि ‘‘ऑस्ट्रेलियाई लोगों को कोहली का अविश्वसनीय बल्लेबाजी टेलेंट मैदान पर तीखे तेवर की ओर आकृषित करता था। जिससे कईयो को उसमें अपनी झलक दिखती। कोहली की ऑस्ट्रेलिया में पहली श्रृंखला 2011-12 में थी। जिसमें माइकल क्लार्क की अगुआई वाली टीम का प्रदर्शन एकतरफा रहा। 4-0 के स्कोरलाइन के बावजूद कोहली ने कई खिलाड़ियों की तुलना में अधिक निडर अंदाज से बल्लेबाजी की शतक के साथ मैच को समाप्त किया।”
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दर्शकों के सामने सैंडपेपर का इशारा किया था। जिसके लिए ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने उनकी आलोचना भी की। अखबार ने लिखा कि ‘‘यह ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के साथ लड़ाई की शुरुआत थी। इस साल जनवरी में टेस्ट क्रिकेटर के रूप में उनके अंतिम दिन समाप्त हुई। जब उन्होंने उसी भीड़ को ‘सैंडपेपर’ का इशारा किया।”
कोहली इंडिया के सफल कप्तान- एबीसी
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कोरपोरेशन ABC ने भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में उनके सफल कार्यकाल पर प्रकाश डाला। जिसमें ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक श्रृंखला जीत भी शामिल है। एबीसी ने लिखा ‘‘उनके टेस्ट करियर को 2014 से 2022 के बीच कप्तान के रूप में उनके कार्यकाल के लिए भी याद किया जाएगा। जिसमें उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत दिलाई और इस प्रारूप में देश के सबसे सफल कप्तान बने तथा दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ 53 और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 48 और स्टीव वॉ 41 के बाद जीत के मामले में चौथे स्थान पर रहे।
Virat kohli dominated the australian media all day after his retirement from test cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM












