-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Cried Bitterly When Rcb Won The Ipl Title
IPL 2025: खत्म हुआ 18 साल का इंतजार, चैंपियन बनी आरसीबी, फूट-फूट कर रोये विराट- Video
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के खिताब को अपने नाम किया। आरसीबी के ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली को भावुक देखा गया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

18 साल बाद चैंपियन बनी आईपीएल की चैंपियन (फोटो- सोशल मीडिया)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार आरसीबी ने आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने 190 रन का स्कोर खड़ा किया।
आरसीबी के गेंदबाजों ने 190 रन का बचाव करते हुए पंजाब किंग्स को 184 रन पर रोक दिया। जिसके बाद वो 6 रन से खिताबी मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब हुए। 18 साल के सूखे को खत्म करने के बाद विराट कोहली को भावुक देखा गया। मैच के बाद उनकी भावुकता इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते उनकी आखों से आंसू टपक पड़े।
विराट कोहली हुए भावुक
आईपीएल 2025 के खिताबी मुकाबले में जीत के बाद बाउंड्री पर खड़े विराट कोहली को भावुक हो गए। विराट कोहली आरसीबी के साथ आईपीएल की शुरुआत से ही बने हुए हैं। वर्तमान में वो इस टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं। ऐसे में जब आरसीबी ने मौजूदा सीजन के खिताब को अपने नाम किया तो उनकी आखों में आंसू आ गए। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
No Words🥹🥹 History created after 18 years wait👏👏 Congratulations RCB👑🫶#ViratKohli𓃵 and Krunal Pandya at absolute best🔥#RCBvsPBKS #IPLFinals
pic.twitter.com/SaJzfAudZX — Sumit Kapoor (@moneygurusumit) June 3, 2025
विराट कोहली ने रचा इतिहास
इसके साथ ही विराट कोहली ने आईपीएल में इतिहास भी रचा। अब वो आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था। विराट कोहली ने मुकाबले में पहली बाउंड्री लगाते ही आईपीएल में कुल 769 चौके पूरे हो गए। वहीं, आउट होने के बाद 771 चौके हुए। वहीं, शिखर धवन ने 768 चौके लगाए थे। वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर हैं। उन्होंने आईपीएल में 663 चौके जड़े हैं। वहीं, 640 चौकों के साथ रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
गेंदबाज बने आरसीबी की जीत के हीरो
आरसीबी की जीत के इस जीत के हीरो उसके गेंदबाज रहे। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 190 रन का स्कोर खड़ा किया। ये स्कोर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच के हिसाब से ज्यादा नहीं था। लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन कर आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया।
क्रुणाल पांड्या बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अहम वक्त में दो विकेट लिए और कसी हुई गेंदबाजी की। क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश को आउट किया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी दो विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड, यश दयाल और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला।
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज रहे फ्लॉप
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज इस अहम मुकाबले में प्लॉप रहे। शशांक सिंह के अलावा इस मैच में पंजाब किंग्स की हार के सबसे बड़े कारण वो ही रहे। शशांक सिंह ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी भी पंजाब को जीत नहीं दिला सकी। इसके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज 50 रन के करीब भी नहीं पहुंचे। जोश इंग्लिश एक वक्त अच्छे दिख रहे थे, लेकिन 39 रन के स्कोर पर वो क्रुणाल पांड्या का शिकार बने। वहीं, प्रियांश आर्या 24 तो प्रभसिमरन सिंह ने 26 रन बनाए।
मेरा दिल और रूह बेंगलुरू के साथ…IPL जीतने के बाद कोहली ने व्यक्त की भावनाएं
आरसीबी के लिए भी कोई नहीं लगा सका पचासा
पंजाब किंग्स की तरह फाइनल मुकाबले में आरसीबी के लिए भी कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 43 रन के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 26 रन बनाए। उन्हें काइल जैमीसन ने अपना शिकार बनाया। वहीं, मंयक अग्रवाल ने 24, लियाम लिविंग्सटोन 25 और जितेश शर्मा ने 24 रन की पारी खेली।
अर्शदीप सिंह और काइल जेमीसन को 3-3 विकेट मिले
पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजों ने भी ठीकठाक प्रदर्शन किया। काइल जेमीसन ने आरसीबी के तीन बल्लेबाजों को शिकार बनाया। इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने अंतिम ओवर में तीन विकेट लिए। वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई, वैशाख विजयकुमार और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।
Virat kohli cried bitterly when rcb won the ipl title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यूनियनों से चर्चा वगैर श्रम संहिता के नियम नहीं होंगे लागू, आकाश फुंडकर ने हिंद मजदूर सभा को दिया आश्वासन
Jul 09, 2026 | 06:48 PMTata Motors का बड़ा दांव, लॉन्च हुई Ultra Prime और Starbus Prime बसें, EV से लेकर CNG तक दिखा भविष्य
Jul 09, 2026 | 06:47 PMपार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
Jul 09, 2026 | 06:39 PM14 साल से कर रही हूं न्याय का इंतजार, स्मृति ईरानी ने सुनाया किस्सा, बोली- सत्ता में रही लेकिन कभी भी…
Jul 09, 2026 | 06:38 PMजाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
Jul 09, 2026 | 06:23 PMयोगिनी एकादशी 2026: इस रहस्यमयी व्रत कथा का पाठ बदल सकता है आपका भाग्य, मिट सकते हैं जन्मों के पाप
Jul 09, 2026 | 06:23 PMजेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क
Jul 09, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














