विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
विराट कोहली के लिए आईपीएल 2025 का सीजन शानदार रहा। विराट कोहली ने इस सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया। इस सीजन में विराट ने 14 मैचों में 8 अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने इस सीजन में अभी तक 602 रन बना चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्धशतक बनाते ही और एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
मंगलवार (27 मई) को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2025 के आरसीबी के आखिरी लीग मैच के दौरान उन्होंने पांच बार आईपीएल के एक सीजन में 600 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। आईपीएल में कोहली ने 2013 में 634 रन, 2016 में 973 रन, 2023 में 639 रन और 2024 में 741 रन बनाए और मौजूदा सीजन में उनके नाम अब तक 602 रन हैं।
वर्ष | मैच | रन | औसत | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
---|---|---|---|---|
2008 | 13 | 165 | 15.00 | 38 |
2009 | 16 | 246 | 22.36 | 50 |
2010 | 16 | 307 | 27.90 | 58 |
2011 | 16 | 557 | 46.41 | 71 |
2012 | 16 | 364 | 28.00 | 73* |
2013 | 16 | 634 | 45.28 | 99 |
2014 | 14 | 359 | 27.61 | 73 |
2015 | 16 | 505 | 45.90 | 82* |
2016 | 16 | 973 | 81.08 | 113 |
2017 | 10 | 308 | 30.80 | 64 |
2018 | 14 | 530 | 48.18 | 92* |
2019 | 14 | 464 | 33.14 | 100 |
2020 | 15 | 466 | 42.36 | 90* |
2021 | 15 | 405 | 28.92 | 72* |
2022 | 16 | 341 | 22.73 | 73 |
2023 | 14 | 639 | 53.25 | 101* |
2024 | 15 | 741 | 61.75 | 113* |
2025 | 13 | 602 | 60.20 | 73* |
एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 600+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली के बाद केएल राहुल, क्रिस गेल और डेविड वार्नर हैं। राहुल ने 2013 में आईपीएल में पदार्पण करने के बाद से चार बार 600 रन का आंकड़ा पार किया है, जबकि गेल और वार्नर ने अपने आईपीएल करियर का अंत तीन सीजन 600+ रन के साथ किया है।
कोहली ने मंगलवार को आरसीबी के लिए 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 गेंदों पर 54 रन बनाए और 10 चौके लगाए। उनकी 54 रनों की पारी ने उन्हें आईपीएल में सबसे ज़्यादा अर्धशतक लगाने के वार्नर के रिकॉर्ड को तोड़ने में भी मदद की।
वार्नर ने अपने आईपीएल करियर का अंत 184 मैचों में 62 अर्द्धशतकों के साथ किया, जबकि कोहली के नाम अब तक खेले गए 265 मैचों में 63 अर्धशतक हैं। 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत और आरसीबी के पूर्व कप्तान टी20 में एक टीम के लिए 9000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बने।
मंगलवार को उन्हें बेंगलुरु स्थित फ्रेंचाइज़ी के लिए 9000 रनों का आंकड़ा पार करने के लिए 24 रनों की जरूरत थी और उन्होंने रन चेज के पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर आवेश खान को चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले कोहली ने इस साल आईपीएल में आठ अर्धशतक लगाए हैं और अगर वह बेंगलुरु की टीम के लिए अगले दो मैचों में दो और अर्धशतक लगाने में सफल हो जाते हैं, तो वह आईपीएल के एक सीजन में 10 अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज़्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड वॉर्नर के नाम है।
IPL 2025 में RCB ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
आईपीएल के 2016 संस्करण के दौरान वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 17 मैच खेले और नौ अर्धशतक बनाए। उसके बाद वार्नर ने 2019 में भी 8 अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं इस सूची में केन विलियमसन, फाफ डु प्लेसिस भी शामिल हैं।