-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Aman Mokhade Exclusive Interview Ranji Top Scorer Vidarbha
Exclusive Interview: ‘खुद को विनर मानो, नतीजे अपने आप आएंगे’, रणजी के टॉप स्कोरर अमन से खास बातचीत
- Written By: प्रिया जैस
Aman Mokhade Interview: रणजी के टॉप स्कोरर अमन मोखाड़े ने मानसिक मजबूती, निरंतरता और विदर्भ की सफलता पर खास बातचीत में कई राज खोले। यहां पढ़ें अमन मोखाड़े के साथ नवभारत की खास बातचीत।

अमन मोखाड़े (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Navbharat Exclusive Interview: विदर्भ क्रिकेट को इस सत्र में जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा मजबूती और निरंतरता दी है, वह नाम है अमन मोखाड़े। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में 577 रन बनाकर वह विदर्भ के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। वहीं सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में भी सबसे ज्यादा 206 रन (3 अर्धशतक) बनाकर उन्होंने खुद को टीम के भरोसेमंद टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर दिया है।
मोहल्ले में तीसरी कक्षा के दौरान टेनिस बॉल से शुरू हुआ सफर आज रणजी में अपना जलवा बिखेर रहा है। टॉप ऑर्डर में उतरने की जिम्मेदारी को अमन पूरी गंभीरता से निभाते हैं। ‘नवभारत’ ने अमन से बात की और जाना कि वह कैसे अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। उनका सबसे बड़ा विश्वास है मानसिक मजबूती। वे कहते हैं ‘खुद को चैम्पियन समझो, नतीजे अपने आप आएंगे।’
नवभारत : इस सीजन अपने प्रदर्शन को आप कैसे देखते हैं?
मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि टीम के लिए कंट्रीब्यूट कर पा रहा हूं। टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि शुरुआत हम करते हैं। अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप से टीम मजबूत स्थिति में पहुंचती है। अभी खुश हूं लेकिन संतुष्ट नहीं क्योंकि रणजी ट्रॉफी के बड़े मुकाबले अभी बाकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव
IND vs AFG 3rd ODI: चेपॉक में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का राज? पिच रिपोर्ट से दूर करें हर कन्फ्यूजन
नवभारत : लंबी पारी के लिए मानसिक तौर पर खुद को कैसे तैयार करते हैं?
रेड बॉल क्रिकेट खुद को बार-बार टेस्ट करता है। मैं खुद से लगातार बात करता रहता हूं। तीन-चार ओवर के छोटे फेज बनाकर खेलता हूं। टॉप ऑर्डर में हूं, इसलिए जितना लंबा खेलूंगा टीम को उतना फायदा होगा। जब मैंने अंडर-16 में शतक बनाया था तब भी कोच से डांट मिली थी। उनका कहना था कि दोहरा शतक मिस हो गया। तब से लंबी पारी को लेकर मेरी सोच बदल गई।
नवभारत : क्या आपने अपनी तकनीक में बदलाव किए हैं?
तकनीकी बदलाव छोटे-मोटे होते रहते हैं। सबसे बड़ा बदलाव मानसिक है। खुद को बैक करना सीखा है। रणजी जैसे लेवल पर उतार-चढ़ाव आता है लेकिन हर मैच के बाद खुद पर शक करने से बेहतर है अपनी मेहनत और तैयारी पर भरोसा रखना।
नवभारत : रेड बॉल और व्हाइट बॉल क्रिकेट में कैसे एडजस्ट करते हैं?
टी20 मेरा नेचुरल गेम है। मैं अटैकिंग बल्लेबाज हूं लेकिन रेड बॉल ज्यादा चैलेंजिंग है- कंडीशंस, स्पिन, फिटनेस और धैर्य सब टेस्ट होते हैं इसलिए ऑफ सीजन में मैं ज्यादा फोकस रेड बॉल प्रैक्टिस पर करता हूं। व्हाइट बॉल में चौके-छक्कों का मजा है लेकिन रेड बॉल में डिफेंस करके भी जो कॉन्फिडेंस मिलता है वो अलग ही होता है।
नवभारत : इस सीजन की सबसे यादगार पारी?
झारखंड के खिलाफ 176 रन की पारी मेरे लिए खास रही। 350 से ज्यादा लक्ष्य था और जिम्मेदारी बड़ी थी। इसके अलावा मुंबई के खिलाफ टी20 में तेज 60 रन और बड़ी पार्टनरशिप भी यादगार है।
नवभारत : मुश्किल समय में खुद को कैसे मोटिवेट करते हैं?
मुश्किल समय सबके जीवन में आता है, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम मेरी मां मनीषा मोखाड़े हैं। वे मेरी सबसे बड़ी बिलीवर हैं। इसके अलावा मैं बचपन के दोस्त नचिकेत मैराल से हर विषय पर बात करके अपनी दुविधा दूर करता हूं।
नवभारत : कोचिंग और परिवार की भूमिका?
मेरे पापा रवींद्र मोखाड़े ने शुरुआत में बेसिक्स सिखाए। बाद में कोच उमेश पटवाल और ज्वाला सर से तकनीकी और मानसिक पहलुओं पर बहुत कुछ सीखने को मिला। एनसीए में बेहतरीन सुविधाएं हैं, बाकरे हर कंडीशन के हिसाब से सुविधाएं मुहैया कराते हैं जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में आसानी होती है।
यह भी पढ़ें – IPL 2026 ऑक्शन में इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर नहीं लगी कोई बोली, CSK के अनुभवी खिलाड़ी भी रहे अनसोल्ड
इस सत्र रणजी में अमन का प्रदर्शन
- 5 मैच, 7 इनिंग
- 577 रन
- 183 हाईएस्ट
- 96.16 एवरेज
- 3 शतक, 1 अर्धशतक
खुद पर भरोसा सबसे बड़ी ताकत है
अगर आप स्मॉल टाउन से आते हैं तो कभी खुद को छोटा मत समझिए। खुद पर यह भरोसा रखिए कि आप विनर हैं, मैच-विनर हैं। स्किल सबके पास होती है, फर्क सिर्फ इस बात से पड़ता है कि आप खुद को कितना बड़ा मानते हैं।
- अमन मोखाड़े, विदर्भ बल्लेबाज
– नवभारत लाइव पर नागपुर से जयदीप रघुवंशी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Aman mokhade exclusive interview ranji top scorer vidarbha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
Jun 20, 2026 | 08:31 PMजंग अभी बाकी है…ईरान ने फिर बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका से शांति समझौते पर मंडरा रहा खतरा!
Jun 20, 2026 | 08:27 PMशराब की दुकानों के बाहर लगी भींड तो निलंबित होगा लाइसेंस, प्रयागराज के डीएम का सख्त आदेश
Jun 20, 2026 | 08:26 PMमुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
Jun 20, 2026 | 08:24 PM21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती और सूर्य के इस अनोखे रिश्ते का रहस्य
Jun 20, 2026 | 08:22 PMआसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PMसामंथा रुथ प्रभु की वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल, बेबी बंप के दावे के बाद प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने पकड़ा जोर
Jun 20, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM













