-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Liam Livingstone Ilt20 Blast Form After Ipl 2026 Auction Srh 13 Crore
SRH का 13 करोड़ वाला दांव बैठा फिट! जिस खिलाड़ी के लिए लुटाए पैसे, उसने खेल दी तूफानी पारी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Liam Livingstone in IPL 2026: IPL 2026 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

लियाम लिविंगस्टोन (फोटो- सोशल मीडिया)
Liam Livingstone played 76 runs knock in ILT20: आईपीएल 2026 के लिए अबू धाबी में हुए मेगा ऑक्शन में कई विदेशी खिलाड़ियों पर टीमों ने खुलकर बोली लगाई। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बनकर सामने आए। वहीं श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथिसा पथिराना और इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन पर भी फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसा खर्च किया।
खास बात यह रही कि सनराइजर्स हैदराबाद ने लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपये की भारी रकम में अपनी टीम से जोड़ लिया। अब लिविंगस्टोन आईपीएल 2026 में एसआरएच की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे।
ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे लिविंगस्टोन
आईपीएल ऑक्शन के बाद लियाम लिविंगस्टोन इस वक्त इंटरनेशनल लीग टी20 में हिस्सा ले रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में अबू धाबी नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे हैं। ऑक्शन से पहले उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन ऑक्शन वाले दिन ही उन्होंने बल्ले से जोरदार वापसी कर सबका ध्यान खींच लिया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ खेली तूफानी पारी
डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ मुकाबले में लियाम लिविंगस्टोन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 76 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। लिविंगस्टोन ने 158.33 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। आईपीएल 2026 में एसआरएच के लिए खेलने से पहले उनका यह फॉर्म टीम के लिए राहत की खबर मानी जा रही है।
एक रन से मिली रोमांचक जीत
लिविंगस्टोन की इस शानदार पारी की बदौलत अबू धाबी नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 181 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डेजर्ट वाइपर्स की टीम 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी और मुकाबला 1 रन से हार गई। लिविंगस्टोन को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
IPL 2025 में RCB के लिए नहीं चला था बल्ला
पिछले आईपीएल सीजन में लियाम लिविंगस्टोन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। उन्होंने आठ पारियों में 112 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा। गेंदबाजी में भी उन्होंने नौ ओवर में दो विकेट लिए। अब एसआरएच के लिए उनका नया सफर कैसा रहता है, इस पर सभी की नजरें होंगी।
ये भी पढ़ें: लखनऊ में क्यों समय पर शुरू नहीं हो पाया चौथा टी20 मैच? सच्चाई जानकर परेशान हो जाएंगे आप!
द हंड्रेड और टी20 ब्लास्ट में शानदार फॉर्म
आईपीएल 2025 के बाद लियाम लिविंगस्टोन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। द हंड्रेड में उन्होंने बर्मिंघम फीनिक्स की कप्तानी की और टीम के टॉप स्कोरर रहे। इसके अलावा टी20 ब्लास्ट में भी उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावी प्रदर्शन किया। यही वजह है कि आईपीएल 2026 में उनसे बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं।
Liam livingstone ilt20 blast form after ipl 2026 auction srh 13 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMनोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी चिंता, चलते-चलते बंद हो रहे वाहन; BMS से छेड़छाड़ की आशंका
Jul 02, 2026 | 03:34 PMनवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल
Jul 02, 2026 | 03:33 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














