-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Unpaid Players Of Durbar Rajshahi Boycott Practice Session In Bangladesh Premier League
मैच फीस न मिलने से तंग आए खिलाड़ी, प्रैक्टिस सेशन छोड़कर वापस लौटी पूरी टीम, जानिए क्या है पूरा मामला
- Written By: मृणाल पाठक
दरबार राजशाही के खिलाड़ियों ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चटगांव में प्रैक्टिस करने से इनकार कर दिया। यह मामला टीम के स्थानीय यानी बांग्लादेशी खिलाड़ियों से जुड़ा है।

खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र का बहिष्कार किया (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: वैसे तो बहुत कम सुनने मिलता है कि क्रिकेट में खिलाड़ियों को पैसे नहीं मिले, लेकिन बांग्लादेश से आई एक खबर ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग को बदनाम कर दिया है। इस लीग में खेलने वाली टीम दरबार राजशाही ने अपने खिलाड़ियों को पैसे ही नहीं दिए, जिसकी वजह से प्लेयर्स ने प्रैक्टिस सेशन को ही बॉयकॉट कर दिया।
दरबार राजशाही के खिलाड़ियों ने चटगांव में प्रैक्टिस करने से इनकार कर दिया। यह मामला टीम के स्थानीय यानी बांग्लादेशी खिलाड़ियों से जुड़ा है। उनका कहना है कि उन्होंने प्रैक्टिस सेशन छोड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि दरबार राजशाही के मालिक बार-बार उनकी मैच फीस को बाद की तारीख पर टाल रहे थे। दरबार राजशाही के स्थानीय खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी टीम प्रबंधन को दी। इसके बाद टीम प्रबंधन ने मीडिया को बताया कि आज टीम का आराम का दिन है। यह पूरा वाकया सोमवार को हुआ।
बताया जा रहा है कि प्रबंधन पिछले दो हफ्ते से खिलाड़ियों की मैच फीस टाल रहा था। वहीं, टीम के विदेशी खिलाड़ियों को 6 जनवरी को फॉर्च्यून बारिशाल के खिलाफ खेले गए टीम के चौथे मैच के बाद ही उनकी 25 प्रतिशत मैच फीस दे दी गई है। टीम के स्थानीय खिलाड़ियों की हरकत के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष फारूक अहमद ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने दरबार राजशाही के मालिक और टीम के कप्तान से बात करने से पहले बोर्ड के निदेशकों से इस बारे में चर्चा की।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: न सिलेंडर का सहारा, न केरोसिन का ठिकाना; डिजिटल इंडिया में गरीबों के हिस्से आया सिर्फ धुआं!
BCB में गहराया संकट, क्रिकेट बोर्ड की बैठक के बाद तीन निदेशकों का इस्तीफा; छह महीने में 6 ने छोड़ा पद
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व सेलेक्टर पर लगाया बैन, महिला कप्तान जहानारा ने लगाए थे यौन उत्पीड़न का आरोप
BPL 2025-26 का खिताब राजशाही वॉरियर्स ने किया अपने नाम, चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रनों से हराया
बोर्ड के निदेशक मंजूर आलम ने मीडिया को बताया कि वह बीसीबी अध्यक्ष की ओर से बात कर रहे हैं। बीसीबी अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर जूम पर एक बैठक बुलाई, जिसमें सभी की राय पूछी गई। उन्होंने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष ने टीम के खिलाड़ियों, उनके कप्तान और टीम के मालिक से भी बात की। अंत में समाधान यह निकला कि हम इस मामले को जल्द ही सुलझा लेंगे।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार दरबार राजशाही के स्थानीय खिलाड़ियों का चेक 9 जनवरी को बाउंस हो गया। इसके बाद खिलाड़ियों ने 10 जनवरी को खुलना टाइगर्स के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया। हालांकि टीम के मालिक शफीक रहमान ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह 14 जनवरी को उनका भुगतान कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इतना ही नहीं राजशाही के खिलाड़ियों को 5 से 11 जनवरी के बीच अपने दैनिक खर्च के लिए भी पैसे नहीं मिले। इस दौरान उन्हें अपने खर्च पर ही गुजारा करना पड़ा। दरबार राजशाही को अपना अगला मैच 17 जनवरी को सिलहट स्ट्राइकर्स के साथ खेलना है।
ये भी खबर है कि खिलाड़ियों ने ये फैसला लिया है कि वह तब ही इसमें खेलेंगे जब उन्हें 50 प्रतिशत भुगतान होगा। बीपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा तय भुगतान सीमा के अनुसार टीम मालिकों को टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को 50 प्रतिशत, टूर्नामेंट के दौरान 25 प्रतिशत और टूर्नामेंट के बाद बाकी 25 प्रतिशत भुगतान करना होता है।
Unpaid players of durbar rajshahi boycott practice session in bangladesh premier league
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
Jul 02, 2026 | 10:28 AMNHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














