कीरोन पोलार्ड ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के...

Kieron Pollard Creates History: कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा किया है। वो टी20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं।
कीरोन पोलार्ड ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के...
कीरोन पोलार्ड (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kieron Pollard Creates History: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। पोलार्ड ने यह कारनामा कैरेबियन प्रीमियर लीग के 16वें मुकाबले में हासिल किया।

इसके साथ ही कीरोन पोलार्ड टी20 के खास लिस्ट में क्रिस गेल के साथ शामिल हो गए हैं। पोलार्ड को 14,000 रन पूरा करने के लिए 19 रनों की जरूरत थी। उन्होंने त्रिनिदाद के तारोबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ सीपीएल 2025 के 16वें लीग मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नौ गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।

गेल ने अपने टी20 करियर का अंत 463 मैचों में 14,562 रनों के साथ किया, जबकि पोलार्ड के नाम 712 मैचों में 14,000 रन दर्ज हैं। पोलार्ड ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक शतक और 64 अर्द्धशतक बनाए हैं।

टी20 में सर्वाधिक रन

रैंक खिलाड़ी देश मैच रन
1  क्रिस गेल वेस्ट इंडीज 463 14,562
2  कीरोन पोलार्ड वेस्ट इंडीज 712 14,000
3  एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 507 13,931
4  डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 424 13,595
5  शोएब मलिक पाकिस्तान 557 13,571

कीरोन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 101 टी20 मुकाबले में कुल 1569 रन बनाए। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए 189 आईपीएल मैचों में कुल 3412 रन बनाए। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में पोलार्ड ने 130 मैचों में 2955 रन बनाए हैं। पोलार्ड ने 2006 से 2025 तक टी-20 में 19 टीमों (वेस्टइंडीज सहित) के लिए खेला है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी पोलार्ड ने 332 बल्लेबाज़ों को आउट भी किया है।

टी20 में कीरोन पोलार्ड का प्रदर्शन (बल्लेबाज के रूप में)

टूर्नामेंट मैच रन सर्वोत्तम स्कोर 100/50 4/6s
वेस्टइंडीज (T20I) 101 1569 75* 0/6 94/99
सीपीएल (CPL) 130 2955 104 1/14 176/204
एमएलसी (MLC) 24 488 70 0/2 29/36
आईएल टी20 (ILT20) 22 660 86 0/5 46/43
 मेंस 100 (Men's 100) 15 270 45 0/0 16/19
पीएसएल (PSL) 53 1149 73 0/6 79/77
एसए 20 (SA20) 10 187 33* 0/0 13/14
विटैलिटी ब्लास्ट (Vitality Blast) 34 687 89* 0/2 43/45
आईपीएल (IPL) 189 3412 87* 0/16 218/223
बीपीएल (BPL) 36 707 62 0/4 46/48
बीबीएल (BBL) 22 378 65* 0/1 25/21
सीएलटी 20 (CLT20) 28 649 72* 0/3 40/49
कुल 712 14,000 104 1/64 876/942

शनिवार को क्रीज पर रहते हुए पोलार्ड ने दो चौके और एक छक्का लगाया। इस छक्के के साथ उन्होंने सीपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए। वो अब सीपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

सीपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी देश टीम(ज़) मैच रन छक्के
कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज BT/STARS/TKR 130 2955 204
इविन लुइस वेस्टइंडीज RedSt/STKNP 111 2767 203
निकोलस पूरन वेस्टइंडीज BT/GAW/RedSt/TKR 119 2592 187
क्रिस गेल वेस्टइंडीज JT/STKNP 85 2519 172
जॉनसन चार्ल्स वेस्टइंडीज AHwks/BR/BT/JT/SLK/STARS/ZOUKS 124 3466 170
शनिवार को टीकेआर के लिए कॉलिन मुनरो और निकोलस पूरन के अर्धशतकों की बदौलत टीम ने 17.5 ओवर में 179 रनों का लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से मैच जीत लिया। मुनरो ने क्रीज पर रहते हुए 44 गेंदों का सामना किया और 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए, जबकि पूरन 40 गेंदों पर एक चौके और 6 छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद रहे।
Navbharat Live
navbharatlive.com