-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Dhaka Capitals Assistant Coach Mahbub Ali Zaki Dies Sylhet International Stadium
मैच से पहले बीच मैदान में गिरा पड़ा कोच,CPR से भी नहीं बचाई जा सकी जान, क्रिकेट जगत में शोक
- Written By: अक्षय साहू
Mahbub Ali Zaki Died: बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली जकी का अचानक निधन हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली जकी का निधन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mahbub Ali Zaki Died After Collapsing in BPL Match: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के मैच के दौरान सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक दुखद घटना घटी, जब ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली जकी का अचानक निधन हो गया। यह घटना उस समय हुई जब उनकी टीम राजशाही वॉरियर्स के खिलाफ अपने पहले मैच के लिए मैदान पर उतरने वाली थी। जकी मैच से कुछ ही मिनट पहले अचानक गिर पड़े।
जानकारी के मुताबिक, जकी की अचानाक तबियत खराब होने से स्टाफ और मेडिकल टीम में हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल सीपीआर दी गई और उन्हें अल हरमैन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीसीबी के चीफ फिजिशियन देबाशीष चौधरी ने इस दुखद घटना की पुष्टि की।
ढाका कैपिटल्स ने किया भावुक पोस्ट
महबूब अली जकी के अचानक बेहोश होने से मैदान पर और आसपास मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। ढाका कैपिटल्स के अधिकारियों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले जकी ने अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई शिकायत नहीं की थी। इस घटना के बाद बीपीएल में शामिल अन्य टीमों के खिलाड़ी भी अस्पताल पहुंचे, जिसमें सिलहट टाइटन्स, नोआखली एक्सप्रेस और चट्टोग्राम रॉयल्स के खिलाड़ी शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
एअर इंडिया का बड़ा कदम: वाराणसी से लॉन्च हुई ‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी और आसान
ढाका कैपिटल्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि ढाका कैपिटल्स परिवार के प्रिय असिस्टेंट कोच ने हृदय रोग से पीड़ित होने के बाद हमारा साथ छोड़ दिया है। हम इस क्षति से बहुत दुखी हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।”
यह भी पढ़ें: AUS vs ENG: ‘यह जीत हमारे फैंस के लिए…’, बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा बयान
बांगलादेश क्रिकेट में शोक की लहर
महबूब अली जकी का क्रिकेट करियर भी बहुत शानदार रहा। वह एक पूर्व तेज गेंदबाज थे और नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में कोमिला जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। इसके अलावा, उन्होंने ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग में भी अपने खेल का लोहा मनवाया था। क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग में अपनी दिशा बदल ली और बीसीबी में 2008 से तेज गेंदबाजी के विकास के लिए काम किया। महबूब अली जकी का निधन बांगलादेश क्रिकेट के लिए एक बड़ी क्षति है। 59 वर्ष की आयु में उनका अचानक चले जाना, क्रिकेट समुदाय के लिए गहरी शोक की बात है।
Dhaka capitals assistant coach mahbub ali zaki dies sylhet international stadium
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














