टॉम हेंज (फोटो-सोशल मीडिया)
कैंटरबरी (इंग्लैंड): इंग्लैंड लायंस और भारत ए के बीच खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक मुकाबले में भारत ए की टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए करुण नायर ने दोहरा शतक जड़ा। इसके सहारे ने भारत ने पहली पारी में 557 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड लायंस ने अपनी पारी की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की। टॉम हेंज के शतक से इंग्लैंड लायंस ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। टॉम हेंज ने शतकीय पारी खेलते हुए इंग्लैंड लायंस को वापसी करवा दी है। टॉम हेंज दिन का खेल खत्म होने तक 147 गेंदों का सामना करते हुए 103 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए। उसके अलावा उनका मैक्स होल्डेन ने दिया। वो भी 64 रन बनाकर नाबाद रहे।
इंग्लैंड लायंस ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। हालांकि इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन मक्किनी 16 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड को पहला झटका 22 रन पर लगा। इसके बाद इंग्लैंड लायंस ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। एमिलियो गे ने 46 रन बनाकर आउट। इस दौरान टॉम हेंज ने अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम का दूसरा विकेट 131 के स्कोर पर गिरा। वहां से हेंज ने मैक्स होल्डन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने दिन का खेल खत्म होने तक 106 रनों की साझेदारी कर ली है।
भारत ए के लिए अंशुल कंबोज ने 1 और हर्ष दुबे ने 1 विकेट चटकाए। इसके अलावा किसी भी गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला। मुकेश कुमार, हर्षित राणा, शार्दुल ठाकुर, नीतीश रेड्डी को कोई सफलता नहीं मिला। इन गेंदबाजों के विकेट का कॉलम अभी खाली है। हालांकि उम्मीद है कि आज तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज वापसी करने में सफल रहेंगे।
करुण नायर की दहाड़ से डरे इंग्लैंड के लायंस, कैंटरबरी में डबल सेंचुरी लगाकर दिखाया दम
भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 557 रन बनाए। भारत के लिए करुण नायर ने दोहरे शतक के सहारे 204, सरफराज खान ने 92, ध्रुव जुरेल ने 94, यशस्वी जायसवाल ने 24, शार्दुल ठाकुर ने 27, हर्ष दुबे ने 32, अंशुल कंबोज ने 23 और हर्षित राणा ने 16 रन बनाकर बल्लेबाजी में दम दिखाया। वहीं इंग्लैंड लायंस के लिए जॉश हल ने 3, जमान अख्तर ने 3 और इडी जैक ने 2 विकेट चटकाए।