रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, भारत के लिए ऐसा करनामा करने वाले...

Ravindra Jadeja: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जडेजा इस शतक के साथ कपिल देव और अश्विन के खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
रवींद्र जडेजा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, भारत के लिए ऐसा करनामा करने वाले...
रवींद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ravindra Jadeja Becomes 3rd Indian Cricketer: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस शतक के साथ जडेजा टेस्ट क्रिकेट में कम से कम छह शतक और कम से कम छह बार पारी में पांच विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 126वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत के लिए तेजी से रन बनाया। जडेजा इस शतक के साथ कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन के लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

कपिल देव ने भारत के लिए 131 टेस्ट मैचों में 8 शतक बनाए और 23 बार पारी में पांच विकेट चटकाए हैं। जबकि अश्विन ने अपने करियर के 106 मैचों के दौरान 6 शतक और 37 बार पारी में पांच लिया। वहीं अब जडेजा के नाम 86 टेस्ट मैचों में छह शतक और 15 बार पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

टेस्ट मैचों में 6+ शतक और 6+ पांच विकेट लेने वाले भारतीय

खिलाड़ी का नाम टेस्ट मैच शतक (100s) 5 विकेट हॉल (FIFERS)
कपिल देव 131 8 23
रविचंद्रन अश्विन 106 6 37
रवींद्र जडेजा* 86* 6 15

शुक्रवार को क्रीज पर रहते हुए जडेजा ने 176 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 206 रन जोड़े, जिन्होंने 210 गेंदों पर 15 चौके और 3 छक्के लगाकर 125 रन बनाए।

शुक्रवार को जडेजा द्वारा लगाए गए पांच छक्कों ने उन्हें एमएस धोनी से आगे निकलने में भी मदद की और वीरेंद्र सहवाग, ऋषभ पंत और रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया के लिए खेल के पांच दिवसीय प्रारूप में कम से कम 80 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए।

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम टेस्ट मैच छक्के (Sixes)
वीरेंद्र सहवाग 103 90
ऋषभ पंत 47 90
रोहित शर्मा 67 88
रवींद्र जडेजा* 86* 80*
महेंद्र सिंह धोनी 90 78

भारत मजबूत स्थिति में

भारतीय टीम पहले टेस्ट के दूसरे ही दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाए। इस दौरान केएल राहुल ने 100, ध्रुव जुरेल ने 125 और रवींद्र जडेजा ने 104 रन बनाए। भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। जडेजा 104 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। वहीं उनका साथ वाशिंगटन सुंदर दे रहे हैं। वहीं इन तीनों के अलावा गिल ने 50 और यशस्वी जायसवाल ने 36 रनों की पारी खेली।

Navbharat Live
navbharatlive.com