-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Karun Nair Scored Double Century Against England Lions In Unofficial Test
करुण नायर की दहाड़ से डरे इंग्लैंड के लायंस, कैंटरबरी में डबल सेंचुरी लगाकर दिखाया दम
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत ए के लिए खेलते हुए करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया है। करुण ने 272 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। करुण नायर के दोहरे शतक से भारत ए की स्थिति मजबूत हो गई है।

करुण नायर ने जड़ा दोहरा शतक (फोटो-सोशल मीडिया)
कैंटरबरी (इंग्लैंड): भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन के पहले सेशन में करुण नायर ने दोहरा शतक लगाकर भारतीय सीनियर टीम में प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की कर ली है। करुण नायर ने भारतीय टीम में वापसी करते हुए यह दोहरा शतक जड़ा। 2017 में करुण नायर को भारतीय टीम के ड्रॉप कर दिया गया था। उसके कुछ समय बाद ही उन्हें इंडिया ए की टीम से भी बाहर कर दिया था। जिसके बाद करुण को अब इंग्लैंड दौरे पर टीम में शामिल किया गया।
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद करुण नायर को पहले भारत ए टीम में शामिल किया गया, और उसके चयनकर्ताओं ने उन्हें सीनियर भारतीय टीम में भी मौका दिया है। इंग्लैंड दौरे पर भारत ए के लिए खेलते हुए करुण बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारतीय टीम में वापसी करते हुए अपने पहले ही मुकाबले में धमाकेदार दोहरा शतक जड़कर टेस्ट क्रिकेट में मजबूत वापसी का ऐलान कर दिया।
करुण नायर ने जड़ा दोहरा शतक
करुण नायर ने दोहरा शतक 272 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने चौका लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 26 चौके और एक छक्के लगाए। इससे पहले करुण नायर ने अपना शतक 155 गेंदों पर पूरा किया था। 101 ओवर में करुण नायर ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। भारत ए का स्कोर इस समय तक 5 विकेट के नुकसान पर 454 रन था। करुण नायर की शतक से भारत ए की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
भारत के लिए अच्छी नहीं रही शुरुआत
भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 8 रन बनाकर 12 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उसके बाद ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ए की दो विकेट 51 के स्कोर पर गिरा। यहां से करुण नायर और सरफराज खान ने मिलकर पारी को संभाला और रन बनाने शुरू किए। यहां से फिर भारत ए ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
करुण नायर की शतकीय पारी के साथ भारतीय टीम में वापसी, इंग्लैंड की जमीन पर अंग्रेजों को सिखाया सबक
105 ओवर के बाद भारत ए ने बनाए 478 रन
भारत ए की टीम ने 105 ओवर के बाद 478 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। भारत ए के लिए यशस्वी जायसवाल ने 24, अभिमन्यु ईश्वरन ने 8, करुण नायर ने नाबाद 204, सरफराज खान ने 92, ध्रुव जुरेल ने 94, नीतीश कुमार रेड्डी ने 7 और शार्दुल ठाकुर ने 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Karun nair scored double century against england lions in unofficial test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMयवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














