- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team That Wins India England Series Will Receive The Pataudi Medal
भारत-इंग्लैंड सीरीज में जीतने वाली टीम के कप्तान को मिलेगा पटौदी पदक
इग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी करने का फैसला लिया था। पिछले हफ्ते लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान इसकी औपचारिक घोषणा होनी थी।
- Written By: संजय बिष्ट

शुभमन गिल और बेन स्टोक्स (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला के विजेता कप्तान को पटौदी पदक से सम्मानित किया जायेगा, जिससे इन दोनों देशों की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता में इस शाही परिवार का नाम बना रहेगा। पटौदी परिवार का दोनों देशों की क्रिकेट से गहरा नाता रहा है।
इग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी करने का फैसला लिया था। पिछले हफ्ते लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान इसकी औपचारिक घोषणा होनी थी, लेकिन अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान के भीषण हादसे के मद्देनजर इसे टाल दिया गया।
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के साथ क्रिकेट जगत के कुछ अन्य लोगों ने भी इस ट्रॉफी का नाम बदलने की आलोचना की थी। पता चला है कि तेंदुलकर ने खुद ईसीबी से संपर्क किया और कहा कि पटौदी नाम भारत-इंग्लैंड क्रिकेट का हिस्सा बना रहना चाहिए। आईसीसी के चेयरमैन जय शाह की भी इसमें भूमिका रही।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
अभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
धोनी से माफी मांगता हूं…दिग्गज क्रिकेटर ने मानी अपने पिता की गलती, कई बार लगा चुके हैं ‘थाला’ पर गंभीर आरोप
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ‘‘ईसीबी ने जब इस ट्रॉफी का नाम बदलने का फैसला किया तब तेंदुलकर ने उनसे संपर्क किया और कहा कि पटौदी नाम भारत-इंग्लैंड प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा बना रहना चाहिए। जय शाह भी इस चर्चा में शामिल थे। ईसीबी ने अनुरोध पर सहमति जताते हुए विजेता कप्तान को पटौदी पदक देने का फैसला किया है।”
शुभमन गिल विराट-धोनी समेत इन दिग्गजों का तोड़ेंगे रिकॉर्ड? इंग्लैंड सीरीज में सुनहरा मौका
पहले से तय कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका ऐसे में ट्रॉफी का नाम बदलने की औपचारिक घोषणा लीड्स में श्रृंखला के शुरूआती मैच से एक दिन पहले 19 जून को की जाएगी। तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि एंडरसन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज है। पटौदी परिवार का भारत-इंग्लैंड क्रिकेट से गहरा नाता है। इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर दोनों ने भारत की कप्तानी की और दोनों ने इंग्लैंड में लंबे समय तक काउंटी क्रिकेट खेला है।
Team that wins india england series will receive the pataudi medal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Toaster Trailer 2026: एक टोस्टर ने बना दिया खूनी! राजकुमार राव का अजीबोगरीब अवतार देख चौंक जाएंगे आप
Apr 04, 2026 | 03:49 PM‘महाराष्ट्र में SIR से कटेंगे 2.9 करोड़ वोटर्स के नाम’, प्रकाश आंबेडकर का बड़ा दावा, चुनाव आयोग पर बोला हमला
Apr 04, 2026 | 03:49 PMकिन लोगों पर रहती है शनिदेव की कृपा? कौन होता है शनि दोष का शिकार? जानिए
Apr 04, 2026 | 03:47 PMPune Inner Ring Road Project की रफ्तार धीमी, जमीन अधिग्रहण बना बड़ी बाधा
Apr 04, 2026 | 03:43 PMसुलझ गया खेलोबा के शिवाजी महाराज का मूर्ति विवाद, नई जगह होगी स्थापना, दोनों समुदाय की बनी सहमति
Apr 04, 2026 | 03:40 PMIran US War: ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता और ट्रंप की शर्तों को मारी ठोकर, मुनीर-शरीफ की बढ़ी मुश्किलें
Apr 04, 2026 | 03:36 PMMumbai Accident: माटुंगा में रफ्तार का कहर! फल खरीद रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार
Apr 04, 2026 | 03:33 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














