- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team India Squad Announced For Women T20 World Cup 2024 Harmanpreet Kaur Will Captain
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत कौर के हाथ में कमान
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत तीन अक्टूबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है। इस टूर्नामेंट में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर संभालते हुए दिखाई देने वाली हैं।
- Written By: मृणाल पाठक

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत तीन अक्टूबर से होने जा रही है। आईसीसी का यह टूर्नामेंट 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है। इस टूर्नामेंट में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर संभालते हुए दिखाई देने वाली हैं। जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा।
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाना को तैयार है। इस बार टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। टीम में शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा को भी जगह मिली है। साथ ही जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष और यष्टिका भाटिया को भी मौका मिला है। वहीं पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, हेमलता, शोभना और राधा यादव भी टीम का हिस्सा हैं।
🚨 NEWS 🚨 Presenting #TeamIndia‘s squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2024 🙌 #T20WorldCup pic.twitter.com/KetQXVsVLX — BCCI Women (@BCCIWomen) August 27, 2024
इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया कुल 4 ग्रुप मैच खेलेगी। इसमें से 3 मैच दुबई में और एक मैच शारजाह में खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ खेला जाना है। यह मैच 4 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले के बाद भारत का हाईवोल्टेज मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 6 अक्टूबर को खेला जाना है। तीसरा मैच श्रीलंका से 9 अक्टूबर को और आखिरी लीग स्टेज मैच ऑस्ट्रेलिया से 13 अक्टूबर को खेला जाना है।
सम्बंधित ख़बरें
Shafali Verma का ऐतिहासिक धमाका, T20 में पूरा किया ‘अनोखा’ शतक, स्मति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को भी छोड़ा पीछे
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सुरेश की शानदार जीत, सचिन ने तीसरे दिन कड़े मुकाबले में जीत हासिल की
अब द्वारका स्टेडियम में गूंजेगा हरमनप्रीत कौर का नाम, कप्तान के सम्मान में स्टैंड का हुआ नामकरण
आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का ऐलान, इंग्लैंड दौरे से पहले दो मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
यह भी पढ़ें- शाकिब-अल-हसन ने मैदान पर दिखाया टशन, ICC ने लगा दिया इतना भारी भरकम जुर्माना
यूएई में खेला जाएगा टूर्नामेंट
जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी पहले बांग्लादेश करने वाला था। लेकिन यहां के हालात बेकाबू होने की वजह से इस टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शिफ्ट किया गया है।
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्टिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी , रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।
रिजर्व प्लेयर्स – उमा छेत्री, तनुजा कंवर और साइमा ठाकोर।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड फुटबॉल टीम के दिग्गज कोच स्वेन गोरान एरिकसन का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Team india squad announced for women t20 world cup 2024 harmanpreet kaur will captain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शादी समारोह में जहरीला हुआ खाना, एक साथ 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, गुजरात के दाहोद में मचा हड़कंप
Apr 21, 2026 | 09:07 AMआईपीएल में नागपुर के दानिश मालेवार का डेब्यू: रबाडा के सामने नहीं चला बल्ला, 2 रन पर आउट
Apr 21, 2026 | 08:59 AMस्थायी समितियों का गठन अटका, Thane Municipal Corporation में सहयोगी दलों के बीच बढ़ी खींचतान
Apr 21, 2026 | 08:57 AMयोगी ने सुभाष चंद्र बोस के नारे को विवेकानंद का बताया! महुआ मोइत्रा बोलीं- बुलडोजर बुद्धि UP जाकर फैंटा पियो
Apr 21, 2026 | 08:51 AMगुरुद्वारे के अंदर चली गोली…जर्मनी में भिड़े दो सिख गुट, हिंसक झड़प में 11 घायल, सामने आया डराने वाला VIDEO
Apr 21, 2026 | 08:49 AMमहाराष्ट्र में मराठी अनिवार्यता पर सख्ती: इंग्लिश मीडियम स्कूलों की होगी कड़ी जांच, एक्शन मोड में सरकार
Apr 21, 2026 | 08:47 AMपुणे को मिली बड़ी सौगात, वाराणसी-हडपसर ‘Amrit Bharat Express’ का 24 अप्रैल को उद्घाटन
Apr 21, 2026 | 08:42 AMवीडियो गैलरी

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM














