-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mumbai Indians Captain Harmanpreet Kaur Reveals Her Winning Mantra
‘जब भी मैं मैदान पर जाती हूं…’, WPL 2026 से पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खोले जीत के राज
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर इस बात खिताब का बचाव करने उतरेंगी। कप्तान कौर का मानना है कि इस सीजन उनकी टीम काफी संतुलित है, जिसमें बेवजह बदलाव करने की जरूरत नहीं है।

हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)
Harmanpreet Kaur Reveals Winning Mantra: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास मुंबई इंडियंस (एमआई) की कमान है। कप्तान का मानना है कि इस सीजन उनकी टीम काफी संतुलित है, जिसमें बेवजह बदलाव करने की जरूरत नहीं है।
हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, “हमें एक साथ खेलना पसंद है और हमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलना भी पसंद है। इस सीजन में, हम सकारात्मक मानसिकता के साथ खेलने जा रहे हैं। टीमें बहुत अच्छी तरह से संतुलित हैं। इस सीजन में कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। हमें खेलने में मजा आएगा। जब भी मैं मैदान पर जाती हूं, मैं अपनी टीम से कहती हूं कि मैं ट्रॉफी जीतना चाहती हूं।”
उन्होंने कहा, “आप जितना ज्यादा क्रिकेट खेलते हैं, आत्मविश्वास उतना ही बढ़ता है। आप जितना अधिक क्रिकेट खेलते हैं और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खेलते हैं, आपका आत्मविश्वास उतना ही बढ़ता है। डब्ल्यूपीएल में प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है, जिसमें आप अच्छा क्रिकेट खेलते हैं। अगर आप वहां अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन सभी खिलाड़ियों का सामना करेंगे। जब आप उन खिलाड़ियों के खिलाफ वहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह सबके दिमाग में रहता है कि इस खिलाड़ी ने डब्ल्यूपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।”
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में पूरे किए 9000 इंटरनेशनल रन
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
युवा टैलेंट को मिलेगा मौका
हरमनप्रीत कौर ने कहा, “हर सीजन हम टीम में सबसे अच्छे युवा टैलेंट को लाने और उन्हें मौके देने की कोशिश करते हैं। इस सीजन में, हमने उपलब्ध सबसे अच्छे टैलेंट को चुनने की कोशिश की है। हमने ऐसे खिलाड़ियों को चुना जो हमारी टीम में सबसे अच्छे से फिट होंगे। उम्मीद है कि हम उन्हें एक प्लेटफॉर्म देकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने का मौका दे पाएंगे।”
दो बार WPL की खिताब पर जमाया कब्जा
दो बार की डब्ल्यूपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 2022/23 और 2024/25 का सीजन अपने नाम किया है, लेकिन कप्तान मानती हैं कि इससे खिलाड़ी की जिम्मेदारी और भी बढ़ती है। उन्होंने कहा, “हमारी मानसिकता हमेशा एक जैसी रहती है। हम किसी भी प्लेटफॉर्म पर खेलते हैं। ऐसा नहीं है कि हमने दो ट्रॉफी जीत ली हैं और रिलैक्स महसूस कर रहे हैं। यह हमारे लिए एक और जिम्मेदारी है। हर कोई जानता है कि यह टीम कोई भी टूर्नामेंट जीतने में सक्षम है। इस सीजन में भी हमें अच्छा क्रिकेट खेलना है।”
MI vs RCB के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला
मुंबई इंडियंस 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। कप्तान ने कहा, “हमारा सीजन डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होने वाला है। हमने वहां काफी क्रिकेट खेला है। हमने वहां वर्ल्ड कप मैच भी खेले हैं। हमें पता है कि वहां की परिस्थिति कैसी होगी। यहां बहुत अच्छी बैटिंग पिच है। मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहते हैं। हमें खुलकर बैटिंग करनी होगी। मुझे पता है कि गेंदबाजों के लिए यह मैदान थोड़ा मुश्किल होगा।”
यह भी पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी में गूंजा अमन का नाम, मोखाड़े के बल्ले से निकली रनों की सुनामी; फिर भी हारा विदर्भ
उन्होंने कहा, “हमने इस सीजन काफी यंग टैलेंट को चुना है। मुझे लगता है कि जिसे भी मैच में मौका मिलेगा, वह खिलाड़ी अच्छा करेगा। हमारी टीम बहुत संतुलित है। तीन वर्षों में हमने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। जो टीम इतने वर्षों से अच्छे नतीजे दे रही है, उसमें बेवजह बदलाव करने का कोई मतलब नहीं। इस सीजन में हमारे पास कुछ युवा टैलेंट हैं। उम्मीद है, अगर वे टीम में अच्छी तरह फिट हो जाते हैं और शुरुआती मैचों में खुद को साबित करते हैं, तो उनके पास अच्छा परफॉर्म करने का शानदार मौका है।” (IANS इनपुट के साथ)
Mumbai indians captain harmanpreet kaur reveals her winning mantra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














