शाकिब-अल-हसन ने मैदान पर दिखाया टशन, ICC ने लगा दिया इतना भारी भरकम जुर्माना

शाकिब अल हसन अक्सर अपनी हरकतों की वजह से ट्रोल होते हैं। वह अक्सर अपने गुस्से के कारण ऐसी गलती कर बैठते हैं जिसका नुकसान उन्हें ही भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में उन्होंने किया। जिसके बाद अब आईसीसी ने उन्हें सजा भी दी है और उन पर जुर्माना लगाया गया है।
शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
शाकिब अल हसन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

रावलपिंडी: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जहां बांग्लादेश ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर इस सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि पहले टेस्ट में बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन की एक शर्मनाक हरकत देखने मिली। जिसके लिए आईसीसी ने उन्हें अब सजा दिया है।

दरअसल, शाकिब अल हसन अक्सर अपनी हरकतों की वजह से ट्रोल होते हैं। वह अपने गुस्से के कारण वह कभी-कभी ऐसी गलती कर बैठते हैं जिसका नुकसान उन्हें ही भुगतना पड़ता है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के तरफ तब बॉल फेंक के मारी जब वह तैयार नहीं थे। इस का ही जुर्माना अब आईसीसी ने उन पर लगाया है।

ICC ने दी शाकिब को सजा

आईसीसी ने शाकिब पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्हें 1 डीमेरिट पॉइंट भी दिया है। उनकी इस हरकत को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के तहत लेवल 1 का अपराध माना गया है। उन पर आर्टिकल 2.9 के तहत जुर्माना लगा है।

क्या है आर्टिकल 2.9?

आईसीसी ने आर्टिकल 2.9 के की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है। जहां बताया गया है कि इसके तहत अगर कोई खिलाड़ी गेंद, बल्ला या पानी की बोतल समेत कुछ भी चीज फेंकता है तो उस पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगेगा।

बांग्लादेश और पाकिस्तान पर जुर्माना

जानकारी के लिए बता दें कि शाकिब के अलावा बांग्लादेश की टीम पर भी जुर्माना लगा है। साथ ही पाकिस्तान भी आईसीसी के जुर्माने के चपेट में आया है। पाकिस्तान पर स्लो ओवर रेट की वजह से 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा है। वहीं बांग्लादेश पर 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा है।

क्या था शाकिब का मामला?

दरअसल, शाकिब अल हसन पाकिस्तान की पारी के दौरान 33वां ओवर डालने आए। उस समय रिजवान पीछे की तरफ देख रहे थे और शाकिब बॉलिंग के दौड़े। लेकिन रिजवान तैयार नहीं थे। इससे गुस्सा होकर शाकिब ने गेंद को गुस्से में मोहम्मद रिजवान की ओर फेंका था। यह देख अंपायर ने भी नाराजगी जाहिर की थी।

शाकिब पर हत्या को लगा आरोप

ज्ञात हो कि शाकिब अल हसन पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। उन पर यह आरोप रुबेल के पिता ने लगाया है। रुबेल की मौत एक प्रदर्शन के दौरान हुई थी। शाकिब इस मामले में 28वें आरोपी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com