-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2024 Indian Captain Rohit Sharma Believed Indian Spinners Against England In Semi Finals
रोहित शर्मा को था अपने स्पिनर्स पर भरोसा, इंग्लैंड के खिलाफ खरे उतरे गन स्पिनर
- Written By: प्रिया जैस
टी20 विश्व कप 2024 के सेमी फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के लिए बनाई और अपनाई हुई योजना का खुलासा किया। उन्होंने मुकाबले के दौरान गेंदबाजों द्वारा निभाए गए अहम किरदारों की जमकर तारीफ की।

रोहित शर्मा (सौजन्य- एक्स)
गुयाना : टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर तारीफ की। इंग्लैंड के खिलाफ गुयाना में चल रहे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले गन स्पिनरों कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की रोहित शर्मा ने खूब प्रशंसा की। मुकाबले में गेंदबाजों के अहम योगदान से भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
मुकाबले में शुरूआत से ही भारतीय गेंदबाज अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे थे। अर्शदीप सिंह के तीसरे ओवर में जोस बटलर ने तीन चौके लगाए। जिसके बाद अक्षर पटेल ने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर मैच का रुख बदल दिया।
अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (23) को गेंद स्पिन कर आउट किया। जहां इंग्लैंड के कप्तान ने रिवर्स स्वीप के साथ पलटवार करने की कोशिश की और उन्होंने गेंद को सीधे स्टंप के पीछे ऋषभ पंत के हाथों में दे दिया।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup की जीत के पूरे हुए एक साल, रोहित शर्मा ने इस पल को ऐसा किया याद
जब दूसरी बार टीम इंडिया टी20 में बनी थी वर्ल्ड चैंपियन, कहानी 29 जून की…
रोहित शर्मा ने संन्यास के फैसले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अब बहुत हुआ…
IND vs ENG: तो इस दिन होगा इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान! सामने आया बड़ा अपडेट
उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान करना जारी रखा और इसमें कुलदीप ने भी उनका साथ दिया और इंग्लैंड की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
अक्षर पटेल ने 3/23 के अपने प्रभावशाली स्पेल में शानदार प्रदर्शन किया और ओपनिंग ऑर्डर को खत्म कर दिया । वहीं कुलदीप ने मिडल ओवर को संभालते हुए 3/19 के आंकड़े के साथ उनका साथ दिया।
मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बाएं हाथ के स्पिन जोड़ी की प्रशंसा की और इंग्लैंड के आक्रामक खेल को जवाब देने के लिए अपनाई गई योजना का खुलासा किया।
रोहित ने मैच के बाद की प्रस्तुति में कहा “वे (अक्षर और कुलदीप) गन स्पिनर हैं। जब उनके सामने ऐसी परिस्थितियाँ होती हैं, तो कुछ शॉट खेलना मुश्किल होता है। उन पर भी दबाव होता है कि वे आकर उन गेंदों को जवाब दें, लेकिन वे शांत थे और जानते थे कि क्या गेंदबाजी करनी है। पहली पारी के बाद हमने थोड़ी बातचीत की कि – जितना संभव हो सके स्टंप्स को हिट करने की कोशिश करें, स्टंप्स को खेल में बनाए रखें।”
मुकाबले में स्पिनरों ने ज्यादा नुकसान पहुँचाया, और जसप्रीत बुमराह जैसे केक पर आइसिंग की तरह थे। इंग्लैंड, जो 2022 के विश्व कप सेमीफाइनल की तरह जीत के साथ आगे बढ़ना चाहता था लेकिन वह पीछे रह गया और उसका खिताब जीतने का ख्वाब ढह गया।
172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पिच ने कोई मदद नहीं की। कुछ गेंदें नीचे रहीं, जबकि कुछ गेंदें सतह को छूने के बाद उछल गईं। जीत से संतुष्ट रोहित ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की जरूरत पर जोर दिया, जिसने दस साल बाद फाइनल में उनकी पहली उपस्थिति की नींव रखी।
रोहित ने कहा, “यह गेम जीतना बहुत संतुष्टि भरा है। हमने एक युनिट के रूप में कड़ी मेहनत की। इस तरह से इस गेम को जीतने सभी का शानदार योगदान था। हमने परिस्थितियों के साथ बहुत अच्छे से तालमेल बिठाया। परिस्थितिया थोड़ी चुनौतीपूर्ण थीं, हमें तालमेल बिठाना पड़ा और यही इस गेम तक हमारी सफलता की कहानी रही है। गेंदबाज और बल्लेबाज, अगर वे परिस्थितियों के अनुसार खेलते हैं, तो चीजें सही हो जाती हैं और आज हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ।”
बल्लेबाजी करने के बाद, भारत ने पावरप्ले के अंदर विराट कोहली और ऋषभ पंत का विकेट खो दिया। इसके साथ ही भारत के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी रोहित और सूर्यकुमार यादव पर आ गई।
“यह देखकर बहुत खुशी हुई कि हमने इस खेल में कैसे जीत हासिल की। एक समय पर, हम 140-150 के स्कोर पर थे, और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, मैने और सूर्या ने बीच में कुछ रन बनाए। हमने वहा साझेदारी की। मैं अपने दिमाग में टार्गेट सेट कर सकता हूं, लेकिन मैं किसी को भी इसके बारे में नहीं बताना चाहता, खासकर बल्लेबाजों को… क्योंकि… वे इंस्टिन्कटिव खिलाड़ी हैं, और मैं चाहता हूं कि वे मैदान पर जाए और स्कोर के बारे में ज़्यादा सोचे बिना खुलकर खेलें। हमारी सोच के अनुसार ही हुआ। हमने अच्छी बल्लेबाजी की, हम स्थिति को अच्छी तरह समझी हैं, हमने एक अच्छा स्कोर बनाया। हम 170 तक पहुंचे, जो मुझे लगता है कि उस पिच पर बहुत अच्छा स्कोर था, और फिर गेंदबाज़ शानदार थे,” उन्होंने कहा।
इंग्लैंड पिच को समझने में विफल रहा और आखिर में 16.4 ओवर में 103 के कुल स्कोर पर हार गया।
टी-20 विश्व कप का फाइनल अब पूरी तरह से तय हो गया है, जिसमें अजेय टीमों भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला शनिवार को बारबाडोस में होगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
T20 world cup 2024 indian captain rohit sharma believed indian spinners against england in semi finals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया के बिरसीफाटा बस स्टॉप बदलने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, सुविधाओं का अभाव
Jun 28, 2026 | 02:39 PMभरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PMलखनऊ हादसे के बाद हाई अलर्ट पर बुरहानपुर नगर निगम, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, दी चेतावनी
Jun 28, 2026 | 02:29 PM‘हमें नहीं लगता कि यह मर्डर है…’ केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के वकील का बड़ा दावा
Jun 28, 2026 | 02:26 PMरूस ने उड़ाए यूक्रेन के 2 MiG-29, फिर जेलेंस्की ने किया ऐसा पलटवार कि मच गया हड़कंप
Jun 28, 2026 | 02:25 PMवाशिम ने कर्जमाफी योजना में रचा कीर्तिमान, 99.98% किसान खातों का डेटा पोर्टल पर अपलोड
Jun 28, 2026 | 02:25 PMपश्चिम बंगाल में आम जनता को बड़ी राहत! अब बैरल में भी मिलेगा डीजल, CM सुवेंदु अधिकारी ने हटाई पाबंदी
Jun 28, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














