- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Story Of Team India Becoming Champion T20 World Cup 2024
जब दूसरी बार टीम इंडिया टी20 में बनी थी वर्ल्ड चैंपियन, कहानी 29 जून की…
- Written By: संजय बिष्ट
पिछले साल 2024 में इसी दिन 29 जून को टीम इंडिया ने दूसरी बार साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्वकप के खिताब में कब्जा जमाया था। टीम की इस ऐतिहासिकि जीत में कई खिलाड़ियों में अहम भूमिका निभाई थी।

बारबाडोस में टीम इंडिया के यादगार पल (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय क्रिकेट और उसके फैंस के लिए 29 जून का दिन इतिहास में दर्ज हो गया। आज से ठीक एक साल पहले 29 जून 2024 को टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी में कब्जा जमाया था। टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में खिताबी मुकाबले के दौरान साउथ अफ्रीका को शिकस्त थी। ये जीत भारत के लिए एतिहासिक थी।
साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप 2025 में हराकर टीम इंडिया के आईसीसी ट्रॉफी का सूखा कई सालों के बाद खत्म किया था। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत को आज एक साल पूरा हो गया है। टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में कई खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व योगदान दिया था।
रोहित शर्मा ने खत्म किया 11 साल का सूखा
सबसे पहले टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी के दौरान साल 2007 में पहली बार टी20 की ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद साल 2011 में धोनी की ही कप्तानी में दूसरी बार वनडे विश्वकप कप के खिताब पर कब्जा जमाया। फिर इसके दो साल के बाद टीम इंडिया को महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में एक और ट्रॉफी दिलाई थी। इसके बाद 11 साल तक टीम इंडिया के पास कोई भी ट्रॉफी नहीं थी। लेकिन रोहित शर्मा ने 2024 के टी20 विश्वकप में भारत की झोली में एक और आईसीसी ट्रॉफी डाली।
सम्बंधित ख़बरें
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
IPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
This Day. Last Year. Infinite Memories ♾️ 𝗧𝟮𝟬 𝗪𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗖𝗵𝗮𝗺𝗽𝗶𝗼𝗻𝘀 🏆#TeamIndia pic.twitter.com/pogI5bjMjM — BCCI (@BCCI) June 28, 2025
टूर्नामेंट में अजेय रही थी टीम इंडिया
साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं हारा था। पहले टीम ने ग्रुप ए में चार मैचों में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की। ग्रुप ए का एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। जिसके बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया। फिर इसी टीम को फाइनल में हारकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रन के अंतर से रोमांचक शिकस्त दी।
सूर्यकुमार यादव को वो कैच
टी20 2024 के फाइनल मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना पाई। एक वक्त ये मुकाबला पूर्ण रूप से साउथ अफ्रीका को झोली में था। अंतिम 5 ओवर में जीत के लिए अफ्रीका को 30 रन की जरूरत थी। टी20 में इतने रन बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। लेकिन टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव के कैच और टीम इंडिया गेंदबाजों ने मुकाबले की तस्वीर बदल कर रख दी।
𝟮𝟵.𝟬𝟲.𝟮𝟬𝟮𝟰 🗓️ Do you remember what 𝙀𝙪𝙥𝙝𝙤𝙧𝙞𝙖 feels like? Relive that Champions feeling with the Champions 😇 One year of celebrating pride, glory, and togetherness 🇮🇳🏆#TeamIndia pic.twitter.com/PubQhonxeM — BCCI (@BCCI) June 29, 2025
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद होगा भारत-पाकिस्तान का मैच! सामने आया ये बड़ा अपडेट
अंतिम ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी। इस ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का ऐतिहासिक कैच पकड़ लिया। उनके इस कैच ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। जिसके बाद अंतिम पांच गेंदों में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 8 रन दिए। इस हिसाब से टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले को 7 रन से अपने नाम कर लिया।
Story of team india becoming champion t20 world cup 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














