-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup Victory Anniversary Rohit Sharma Share His Story
T20 World Cup की जीत के पूरे हुए एक साल, रोहित शर्मा ने इस पल को ऐसा किया याद
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम ने आज के ही दिन पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। 29 जून 2024 को साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार इस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने आज के ही दिन पिछले साल 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। 2007 के बाद भारतीय टीम पहली बार टी20 का खिताब जीतने में सफल रही थी। भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा खिताब जीता था। आज इस बात को एक साल हो गए हैं।
रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत की टी20 विश्व कप जीत को याद करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच से पहले वह बहुत घबराए हुए थे और पूरी रात सो नहीं पाए थे। इस मैच का दबाव ऐसा था कि उन्हें लगा कि उनका पैर सुन्न हो गया है। 2011 के बाद वर्ल्ड कप का खिताब 13 साल बाद जीता था।
जियो हॉस्टार से बात करते हुए क्या कहा?
रोहित ने ‘जियो हॉटस्टार’ से कहा कि 13 साल लंबा समय होता है। ज्यादातर लोगों का करियर भी 13 साल का नहीं होता। विश्व कप जीतने के लिए इतना लंबा इंतजार करना, मैंने अपना पिछला विश्व कप 2007 में जीता था। मेरे लिए यह इससे बड़ा और कुछ नहीं हो सकता था। मैं पूरी रात सो नहीं पाया। मैं सिर्फ विश्व कप के बारे में सोच रहा था। मैं घबराया हुआ था। मुझे अपने पैर महसूस नहीं हो रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
फाइनल से पहले नर्वस था
उन्होंने कहा कि क्या मैं दबाव में था? मैं इसे जाहिर नहीं होने देना चाहता था लेकिन अंदर से काफी ‘नर्वस’ था। हमें सुबह साढ़े आठ या नौ बजे स्टेडियम के लिए निकलना था। मैं सुबह सात बजे ही जग गया था। मैं अपने रूम से मैदान को देख सकता था। मुझे याद है कि मैं सोच रहा था, ‘दो घंटे बाद मैं मैदान पर रहूंगा और लगभग चार घंटे के बाद मैच का परिणाम लगभग तय हो जायेगा।
सूर्या की कैच ने जीत सुनिश्चित की
भारतीय कप्तान ने आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव द्वारा डेविड मिलर के शानदार कैच को फाइनल का निर्णायक क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार के कैच के बाद अंपायरों ने इस पर फैसले के लिए तीसरे अंपायर की मदद मांगी। इस समय सभी की धड़कनें तेज हो गई थीं। मैं उस समय लॉन्ग ऑफ पर सूर्यकुमार के ठीक सामने था और शुरुआत में मुझे लगा कि गेंद छह रन के लिए चली गयी है। सूर्यकुमार ने बाउंड्री के पास क्षेत्ररक्षण करते समय सजगता दिखाते हुए शानदार कैच लपका। इस कैच से भारत की सात रन से जीत सुनिश्चित हुई।
जब दूसरी बार टीम इंडिया टी20 में बनी थी वर्ल्ड चैंपियन, कहानी 29 जून की…
अक्षर पटेल की पारी थी सबसे महत्वपूर्ण
जब हमने शुरुआत में तीन विकेट जल्दी गंवा दिए तो ड्रेसिंग रूम में जाहिर तौर पर बहुत घबराहट थी। मैं सहज नहीं था। मैं सोच रहा था कि हमने उन्हें मैच पर पकड़ बनाने का मौका दे दिया। मेरे दिमाग में हालांकि हमेशा यह बात थी कि हमारे निचले मध्य क्रम ने टूर्नामेंट में ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की थी लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला उन्होंने प्रभाव डाला। रोहित ने कहा कि बहुत से लोग (अक्षर की) पारी के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह पारी मैच का रुख तय करने के मामले में काफी अहम थी। उस समय 31 गेंदों पर 47 रन बनाना बहुत, बहुत महत्वपूर्ण था।
T20 world cup victory anniversary rohit sharma share his story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
Jul 15, 2026 | 09:39 AMखंडवा : 10 साल से न्याय की तलाश में भटकता रहा बुजुर्ग, कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर की शिकायत
Jul 15, 2026 | 09:18 AMPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष कब से शुरू होगा? जानें श्राद्ध की तिथियां, महत्व और पितृ दोष शांति मंत्र
Jul 15, 2026 | 09:03 AMग्वालियर:NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस से हुई झड़प
Jul 15, 2026 | 08:54 AMIndia UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
Jul 15, 2026 | 08:45 AMShehnaaz Gill Ishqnama Trailer: शहनाज गिल की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आउट, सरहद पार की लव स्टोरी ने जीता दिल
Jul 15, 2026 | 08:43 AMGanesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
Jul 15, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














