-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2024 Cm Yogi Adityanath Felicitated Kuldeep Yadav
कुलदीप यादव ने की CM योगी से मुलाकात, वर्ल्ड कप चैंपियन ‘ऐसे’ हुआ सम्मानित
- Written By: मृणाल पाठक
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की घर वापसी हो गई है। इसी कड़ी में कुलदीप यादव भी अपने राज्य उत्तर प्रदेश जा चुके हैं। जहां उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें खास तोहफा देकर सम्मानित भी किया।

सीएम योगी और कुलदीप यादव (सौजन्यः एक्स)
लखनऊ: टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीती है। रोहित शर्मा की कप्तानी ने भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए यह खिताब हासिल किया है। जिसके बाद अब भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंच गए हैं। जहां उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का कानपुर में भव्य स्वागत हुआ। जहां उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मनित किया।
कुलदीप यादव के उत्तर प्रदेश पहुंचने के बाद उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सीएम योगी से मिलने के लिए कुलदीप लखनऊ पहुंचे थे। सीएम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुलदीप यादव के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- T20 विश्व कप 2024 की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य श्री कुलदीप यादव जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।
T-20 विश्वकप 2024 की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य श्री कुलदीप यादव जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।@imkuldeep18 pic.twitter.com/SFgH8RJIKQ — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 8, 2024
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुलदीप यादव को तोहफा भी दिया। कुलदीप टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में ऐसे एक ही खिलाड़ी थे, जो यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं। यूपी के यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी हैं, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व नहीं करते।
जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुलदीप यादव ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है। विरोधी टीम को अपनी गेंदबाजी से उन्होंने काफी परेशान किया। उन्हें भले ही शुरुआती मैच में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन सुपर 8 के मुकाबलों में कुलदीप भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने और शानदार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने अपनी जगह पक्की की।
सम्बंधित ख़बरें
UP चुनाव में 2017 दोहराने की तैयारी में BJP! योगी के प्लान ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन, NDA बैठक की इनसाइड स्टोरी
पंजाब-केरल सब पीछे छूटे… GST कलेक्शन में योगी सरकार ने लगाई 19% की छलांग, उड़ाए बड़े-बड़े राज्यों के होश
दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, CM योगी और कोर कमेटी के साथ करेंगे बैठक
योगी को घेरने चले थे विरोधी, लेकिन उलटी पड़ गई बाजी, जानिए अयोध्या चंदा चोरी केस में कैसे बदला पूरा खेल
यह भी पढ़ें- जय शाह की होगी BCCI के सचिव पद से छुट्टी! जानें क्या है बड़ी वजह
ज्ञात हो कि सुपर 8 में अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेलने कुलदीप मैदान पर उतरे थे। कुलदीप ने इस मैच में दो विकेट लिए। फिर बांग्लादेश के खिलाफ तीन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो विकेट झटके थे। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान करते हुए उन्होंने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया था। टूर्नामेंट के 5 मैच में कुलदीप को 10 विकेट झटके थे।
T20 world cup 2024 cm yogi adityanath felicitated kuldeep yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवपुरी में बनेगी मिसाइलें, ₹2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास; 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 06, 2026 | 09:43 AM6 जुलाई का इतिहास: नीतिशास्त्री पीटर सिंगर और दादाभाई नौरोजी से जुड़ी अहम घटनाएं
Jul 06, 2026 | 09:38 AMपाकिस्तान के खिलाफ लंदन में फूटा कश्मीरियों का गुस्सा, ‘PoK की आजादी’ के नारों से गूंजा मिलियन मार्च
Jul 06, 2026 | 09:33 AMRoti Intake: दिनभर में कितनी रोटियां खाना है सही? इससे ज्यादा खा रहे हैं तो आज ही बदलें अपनी आदत
Jul 06, 2026 | 09:32 AMCristiano Ronaldo Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप, रिटायरमेंट पर दिया बयान
Jul 06, 2026 | 09:25 AMShare Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल
Jul 06, 2026 | 09:24 AMसागर: मां ने एक माह की मासूम बच्ची को नाले में फेंका, लोगों ने बचाई जान, प्रेमी के ना अपनाने से नाराज है महिला
Jul 06, 2026 | 09:20 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














