- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Jay Shah May Become Icc Chairman Elections
जय शाह की होगी BCCI के सचिव पद से छुट्टी! जानें क्या है बड़ी वजह
बीसीसीआई के सचिव जय शाह की किस्मत भी खुलने वाली है। वह आईसीसी के अगले अध्यक्ष के तौर पर देखे जा रहे हैं। नए अध्यक्ष का चुनाव नवंबर में होना है, ऐसे में उन्हें निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। जिसके बाद उनकी BCCI से छुट्टी हो जाएगी।
- Written By: मृणाल पाठक

जय शाह (सौजन्यः एक्स)
नई दिल्ली: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने धमाल मचाते हुए टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता है। भारत ने यह ट्रॉफी 17 साल बाद हासिल किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 रन से जीतकर टीम इंडिया ने आईसीसी खिताब का सूखा खत्म किया है। इसी बीच अब जय शाह की बीसीसीआई के सचिव पद से छुट्टी होने वाली है।
दरअसल, भारत के ट्रॉफी जीतते ही बीसीसीआई के सचिव जय शाह की किस्मत भी खुल गई है। उन्हें अब आईसीसी के अगले अध्यक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। नए अध्यक्ष का चुनाव नवंबर में होगा। हालांकि इस चुलाव से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद इस महीने के अंत में कोलंबो में अपना वार्षिक सम्मेलन आयोजित करने वाली है।
Jay Shah is certain to be elected unopposed as the new ICC Chairman if he wishes to contest for the post. (Cricbuzz). pic.twitter.com/ViJ5wyOh5Q — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 8, 2024
क्रिकबज की मानें तो फिलहाल इस बात पर कोई फैसला नहीं हुआ है कि जय शाह आईसीसी अध्यक्ष का पद संभालना चाहते हैं या नहीं। लेकिन अगर वह आईसीसी की जिम्मेदारी संभालते हैं तो BCCI को नए सचिव की तलाश में जुटना होगा। जिसकी रेस में आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल सबसे आगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
ऋषभ पंत के सपोर्ट में उतरा पूर्व दिग्गज, कहा- वो उप-कप्तान बने रहने के हकदार थे
IND vs AFG: जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
यह भी पढ़ें- बाबर आजम की कप्तानी पर मंडराया खतरा! PCB ने कोच कर्स्टन को बातचीत के लिए बुलाया
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आईसीसी का अध्यक्ष पद न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले पर पिछले चार साल से संभाल रहे हैं। बार्कलेपद पर बने रहने के इच्छुक भी हो सकते हैं, लेकिन अगर जय शाह यह चुनाव लड़ते हैं तो उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। ऐसे में अगर जय शाह आईसीसी के अध्यक्ष बनते हैं तो उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। उसके बाद वह बीसीसीआई के संविधान के मुताबिक साल 2028 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के पात्र हो जाएंगे।
If Jay Shah becomes the new ICC Chairman, he’ll serve a 3 year term there and in 2028 he’ll be eligible to become the BCCI President. (Cricbuzz). pic.twitter.com/ZDqecnZTDJ — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 8, 2024
ज्ञात हो कि जय शाह ने साल 2009 में क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में एंट्री ली थी। उससे पहले वह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पद को संभाल रहे थे। साल 2015 में वह BCCI से जुड़े और सितंबर 2019 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव बने थे। उन्हें काफी क्रिकेट की दुनिया का पावरफुल शख्स माना जाता है।
Bcci jay shah may become icc chairman elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMरीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
May 20, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














