स्टार खिलाड़ियों के शामिल होने से टूर्नामेंट होगा रोमांचक (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत 23 नवंबर से होगी। इस सीजन के मुकाबले पांच शहरों में खेला जाएगा। 23 से इस घरेलू टी20 क्रिकेट का आगाज हो रहा है। जिसमें कई स्टार खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। वहीं दूसरी ओर भारत की टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया से सामना कर रही है।
आईपीएल से पहले शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के पास अपने दाम बढ़ाने का समय है। आईपीएल की नीलामी 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होगी। कई प्रमुख भारतीय सीमित ओवरों के खिलाड़ियों के एक्शन में होने के कारण, इस बार टूर्नामेंट में सभी का ध्यान आकर्षित होना तय है। इस टूर्नामेंट में इन शीर्ष खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें…
पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस में कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि वह मुंबई को नॉकआउट में नहीं ले जा सके और उसके बाद उन्हें टी20 आई में भारतीय टीम की कप्तानी नहीं दी गई। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। हाल में ही हार्दिक को आईसीसी में नंबर-1 ऑलराउंडर घोषित किया गया।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मोहम्मद शमी की गेंदबाजी फिटनेस पर बहुत ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि वह एक साल बाद सफेद गेंद से वापसी कर रहे हैं। पिछले हफ्ते रणजी ट्रॉफी में लाल गेंद से सफल वापसी करने के शमी ने बंगाल को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाया। वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कभी भी टीम में शामिल हो सकते हैं।
राज्य | प्रमुख खिलाड़ी |
---|---|
झारखंड | इशान किशन |
मुंबई | श्रेयस अय्यर (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे |
उत्तर प्रदेश | भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा |
पंजाब | अभिषेक शर्मा (कप्तान), अर्शदीप सिंह |
हैदराबाद | तिलक वर्मा (कप्तान) |
मध्य प्रदेश | रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आवेश खान |
तमिलनाडु | शाहरुख खान (कप्तान), साई किशोर |
कर्नाटक | मयंक अग्रवाल (कप्तान), मनीष पांडे |
विदर्भ | जितेश शर्मा (कप्तान), उमेश यादव |
राजस्थान | दीपक हुड्डा, दीपक चाहर |
दिल्ली | ईशांत शर्मा |
बड़ौदा | क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या |
महाराष्ट्र | ऋतुराज गायकवाड़ |
गुजरात | अक्षर पटेल |
केरल | संजू सैमसन |
हरियाणा | युजवेंद्र चहल |
बंगाल | मोहम्मद शमी |