CPL 2025: वॉरियर्स के आगे पस्त हुआ नाइट राइडर्स, तीन विकेट हासिल की जीत

गुयाना स्थित प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पांच विकेट खोकर 167 रन बनाए। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।
सीपीएल 2025 : वॉरियर्स ने नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हराया
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Caribbean Premier League 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में मौजूदा सीजन का 23वां मुकाबला गुयाना अमेजन वॉरियर्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को तीन विकेट से शिकस्त दी। अब तक वॉरियर्स ने कुल छह मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसे चार मुकाबले में जीत, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही टीम अंक तालिका में चौथे पर बनी है। दूसरी तरफ अपने नौ मुकाबलों में से कुल तीन मुकाबले हार चुकी त्रिनबागो नाइट राइडर्स की अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

गुयाना स्थित प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पांच विकेट खोकर 167 रन बनाए। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीन ओवरों की समाप्ति तक नाइट राइडर्स 20 रन बना चुकी थी, लेकिन कॉलिन मुनरो का विकेट गंवा बैठी।

1 गेंद शेष रहते मुकाबला किया अपने नाम

मुनरो 14 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर टीम ने एलेक्स हेल्स (7) का विकेट भी गंवा दिया। यहां से नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों के बीच छोटी-छोटी साझेदारियां होती रहीं और टीम ने 20 ओवरों की समाप्ति तक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया।  विपक्षी खेमे से ड्वेन प्रीटोरियस, रोमारियो शेफर्ड, मोईन अली और ताहिर खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 19.5 ओवरों में मुकाबला जीत लिया। इस टीम ने 14 के स्कोर तक मोईन अली (4) और कीमो पॉल (6) का विकेट गंवा दिया था।

यहां से शाई होप ने शिमरोन हेटमायर के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया। हेटमायर 46 गेंदों में तीन छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा हेटमायर ने 49, जबकि ड्वेन प्रिटोरियस ने नाबाद 26 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई।

विपक्षी टीम की ओर से अकील हुसैन और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, नाथन एडवर्ड, आंद्रे रसेल और उस्मान तारिक को एक-एक सफलता हाथ लगी।

एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com