हार्दिक पांड्या के फिट होने से मिलते हैं कई ऑप्शन, सूर्या ने टी20 सीरीज से पहले किया बड़ा खुलासा

Surya on Hardik Pandya: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या के फिट होने से हमें कई तरह से विकल्प मिलते हैं।
हार्दिक पांड्या के फिट होने से मिलते हैं कई ऑप्शन, सूर्या ने टी20 सीरीज से पहले किया बड़ा खुलासा
हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Suryakumar Yadav on Hardik Pandya: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। हार्दिक पांड्या की वापसी पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि फिर से टीम एशिया कप में सफलता दिलाने वाली वाली रणनीति और संतुलन को फिर से हासिल कर सकेगी। हार्दिक के आने से टीम को संतुलन मिलती है।

हार्दिक पंड्या सितंबर में एशिया कप के दौरान लगी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरने के बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या ने बड़ौदा के लिए कुछ मुकाबले खेले। जिसमें वो बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते दिखें। उसके बाद वो बाराबती स्टेडियम पहुंचकर अकेले अभ्यास किया और नेट्स में समय बिताया।

पांड्या के अलावा उपकप्तान शुभमन गिल भी गर्दन में लगी चोट से उबर चुके हैं। चोट की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से चूकने के बाद वनडे सीरीज से बाहर रहे थे। वहीं पांड्या भी चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे।

हार्दिक पांड्या के आने से कई विकल्प मिलते हैं

सूर्यकुमार ने इन दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर अपडेट देते हुए सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे दोनों स्वस्थ और फिट दिख रहे हैं। वे टीम के साथ आए हैं। आपने एशिया कप में भी देखा था कि जब उन्होंने (पांड्या) नई बॉल से बॉलिंग की शुरुआत की, तो उन्होंने प्लेइंग इलेवन के मामले में हमारे लिए बहुत सारे विकल्प और संयोजन खोल दिए। उनका अनुभव बहुत कीमती है। उन्होंने कई बड़े मुकाबलों और आईसीसी और एसीसी इवेंट्स में भी अच्छा परफॉर्म किया है। इसलिए उनका अनुभव बहुत मायने रखता है और उनकी मौजूदगी से टीम को निश्चित रूप से अच्छा संतुलन मिलेगा।

क्यों संजू सैमसन का स्लॉट गिल को दिया गया

सूर्यकुमार यादव ने यह भी बताया कि कैसे भारत ने संजू सैमसन को बतौर ओपनर रखने के बजाय अब गिल को उस स्लॉट के लिए चुना है। गिल के शामिल होने के बाद से, सैमसन या तो नंबर पांच पर बैटिंग कर रहे हैं या नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्या ने कहा कि संजू जब से सर्किट में आए, उन्होंने टॉप ऑर्डर में बैटिंग की। अब बात यह है कि ओपनर्स के अलावा, सभी को बहुत फ्लेक्सिबल होना होगा। जब उन्होंने इनिंग्स की शुरुआत की तो बहुत अच्छा किया, लेकिन शुभमन उनसे पहले श्रीलंका सीरीज में खेले थे और इसलिए वह उस जगह के हकदार थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com