T20 WC Final: भारत के चैंपियन कप्तान सूर्या ने रचा इतिहास, तोड़ा रोहित शर्मा और सरफराज अहमद का रिकॉर्ड

Indian Cricket Team: धोनी और रोहित शर्मा के बाद भारत के लिए टी20 वर्ल्ड में सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। वहीं, सूर्या ने जीत के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।
Suryakumar Yadav break Rohit Sharma and Sarfraz Khan Record
सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Suryakumar Yadav break Rohit Sharma Record: भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही भारत दुनिया की ऐसी पहली टीम बनी जिसने लगातार दो बार इसके खिताब पर कब्जा जमाया हो। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अब टीम इंडिया अपने होम वेन्यू पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भी दुनिया की पहली टीम बन चुकी है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए ये जीत खास रही। इस जीत के साथ ही उन्होंने बतौर कप्तान एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने भारत के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा व पाकिस्तान टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में  जीतने वाले कप्तान सरफराज अहमद का एक खास रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। आखिर क्या है वो रिकॉर्ड? आइए अब इस बारे में चर्चा कर लेते हैं।

सूर्यकुमार यादव टी20 में बनाया ये खास रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटनेशनल में जीत प्रतिशत कमाल का हो गया है। अब वो टी20 इंटनेशनल में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 52 टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी की है। इस दौरान उन्होंने 42 मुकाबलों में जीत और 8 मुकाबलों में हार का सामना किया है। इसके साथ ही सूर्या का जीत प्रतिशत 80.77 हो गया है। इस दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 62 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी की है। इस दौरान उन्हें 50 मैच में जीत व 12 में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित का जीत प्रतिशत 80.65 का है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, लिस्ट में 78.88 जीत प्रतिशत के साथ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान चौथे व साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ पांचवें स्थान पर हैं।

कप्तान का नाम मैच जीत हार जीत का प्रतिशत
सूर्यकुमार यादव 52 42 8 80.77
रोहित शर्मा 62 50 12 80.65
सरफराज अहमद 37 29 8 78.38
मिचेल मार्श 39 27 9 69.23
ग्रीम स्मिथ 27 18 9 66.67

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। खासकर उन्होंने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह को लेकर दिल खोलकर बात की। उन्होंने संजू सैमसन को बेहतरीन बल्लेबाज करार दिया और अभिषेक शर्मा के बारे में कहा कि उन्हें इस खिलाड़ी पर पूरा विश्वास था। वहीं, जसप्रीत बुमराह को भारत की धरोहर बताया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com