T20 World Cup जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा ऐलान, अब ओलंपिक गोल्ड पर टिकी भारतीय टीम की नजरें

T20 World Cup जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने अगले लक्ष्य का ऐलान कर दिया है। सूर्या ने कहा कि अब टीम का अगला मिशन 2028 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है।
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार यादव, लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
सूर्यकुमार यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Suryakumar Yadav Next Mission: हाल ही में संपन्न हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भविष्य की अपनी महत्वाकांक्षी योजना का खुलासा कर दिया है। अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय टीम अब अपनी निगाहें 2028 के ओलंपिक खेलों और उस वर्ष होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर टिका चुकी है।

'ओलंपिक गोल्ड ही अगला लक्ष्य'

रोहित शर्मा द्वारा टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने के बाद से ही फैंस के बीच उत्सुकता थी कि टीम की कमान अब किस दिशा में आगे बढ़ेगी। सूर्यकुमार यादव ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, "अगला लक्ष्य ओलंपिक है। ओलंपिक गोल्ड मेडल और उसी साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप, इसे भूलना नहीं है।" उनका यह बयान टीम के भविष्य के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है। गौरतलब है कि 2028 के ओलंपिक लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाले हैं।

उतार-चढ़ाव भरी रही जीत की राह

सूर्यकुमार ने वर्ल्ड कप के पिछले एक महीने के सफर को याद करते हुए इसे 'अविश्वसनीय' बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि टूर्नामेंट की शुरुआत वैसी नहीं हुई जैसी टीम ने सोची थी, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, टीम का आत्मविश्वास बढ़ता गया। सूर्या ने बताया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मैच के बाद टीम ने एक अलग ब्रांड की क्रिकेट खेलना शुरू किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में मिली जीत ने टीम में एक नया जोश भर दिया था।

2024 के उस 'कैच' ने बदली सूर्या की दुनिया

अपनी कप्तानी और टीम के सफर पर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 2024 के फाइनल में लिए गए अपने ऐतिहासिक कैच का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "उस कैच ने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। वह टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण पल था। जब मुझे इस अद्भुत टीम की कप्तानी सौंपी गई, तो वह एक खास अहसास था।" सूर्या ने बताया कि उन्होंने तभी से अपनी टीम में यह उत्साह भरना शुरू कर दिया था कि घर में होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए तैयार रहें।

जारी रहेगा आक्रामक क्रिकेट का सफर 

भारतीय कप्तान ने साफ किया कि टीम भविष्य में भी आक्रामक क्रिकेट का अपना ब्रांड जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि 2024 के बाद से ही टीम के खेलने के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतना और अब 2026 में घरेलू दर्शकों के सामने वर्ल्ड कप जीतना इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। सूर्या ने स्पष्ट किया कि टीम रुकने वाली नहीं है और 2027-28-29 में भी इसी तरह का शानदार प्रदर्शन जारी रखने का लक्ष्य है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com